Rao Inderjeet ने राजपाल यादव को दिए करोड़ों रूपये, एक्टर पर हुए केस पर कही ये बड़ी बात

Summary :

Rao Inderjeet Helps Rajpal Yadav: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी कॉमेडी का तड़का लगाकर लोगों को हंसाने वाले एक्टर राजपाल यादव इन दिनों उनपर हुए 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं. कई बॉलीवुड हस्तियों ने आगे आकर राजपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और उन्हें कुछ पैसे देने का भी ऐलान किया है. लेकिन फिर भी पैसे पूरे ना चुका पाने के कारण राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने सरेंडर करना पड़ा. सरेंडर करने से पहले एक्टर ने…

Rao Inderjeet Helps Rajpal Yadav: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी कॉमेडी का तड़का लगाकर लोगों को हंसाने वाले एक्टर राजपाल यादव इन दिनों उनपर हुए 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं. कई बॉलीवुड हस्तियों ने आगे आकर राजपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और उन्हें कुछ पैसे देने का भी ऐलान किया है.

लेकिन फिर भी पैसे पूरे ना चुका पाने के कारण राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने सरेंडर करना पड़ा. सरेंडर करने से पहले एक्टर ने एक इमोशनल बयान भी दिया था. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत पैसे की दिक्कत हो रही है और इस मुश्किल समय में उनके पास भरोसा करने के लिए कोई नहीं है.

Rao Inderjeet Donated 1.11 crore to Rajpal Yadav: इंद्रजीत सिंह यादव ने की राजपाल की मदद

Rao Inderjeet Helps Rajpal Yadav
Rao Inderjeet Helps Rajpal Yadav (Source: Social Media)

इसके तुरंत बाद एक्टर सोनू सूद ने उन्हें आने वाली फिल्म में एक रोल और मामूली साइनिंग अमाउंट देकर सपोर्ट किया और फिर म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह यादव समेत कई और लोग मदद के लिए आगे आए. अभिनेता सोनू सूद, राजनेता तेजप्रताप यादव के बाद म्यूजिक प्रोड्यूसर एवं जेम ट्यून्स म्यूजिक के मालिक राव इंद्रजीत सिंह यादव ने उन्हें 1.11 करोड़ रुपए की मदद की है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rao Inderjeet Singh (@raoinderyadav)

मदद करने पर बात करते हुए इंद्रजीत सिंह यादव ने कहा कि, “राजपाल ने दर्शकों को बहुत खुशी दी है. वह भारतीय सिनेमा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, यह सपोर्ट सिर्फ पैसे का नहीं, बल्कि जरूरत के समय किसी साथी इंसान के साथ खड़े होने का है. हमारी इंडस्ट्री एक परिवार है, परिवार मुश्किल वक्त में साथ देता है.”

Rao Inderjeet Helps Rajpal Yadav: इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर किए एक पोस्ट में भी कहा कि, “सोशल मीडिया के माध्यम से हमें राजपाल यादव की पीड़ा और वेदना के बारे में जानकारी मिली. यह जानकर मन व्यथित हुआ, राजपाल यादव न सिर्फ एक महान कलाकार हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं. ऐसे कठिन और दुखद समय में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम मानवता के नाते उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हों. मैं जेम ट्यून्स फैमिली की ओर से राजपाल भाई को एक करोड़ 11 लाख रुपए की सहायता प्रदान कर रहा हूं.”

Rao Inderjeet Helps Rajpal Yadav
Rao Inderjeet Helps Rajpal Yadav (Source: Social Media)

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि, “मैं समस्त भारतवासियों से भी अपील करता हूं कि इस दुख की घड़ी में आगे आकर हर कोई उनकी यथासंभव सहायता करें और उनके परिवार को संबल दें.” जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजपाल यादव ‘भूल भुलैया’, ‘हंगामा’ और इन जैसी कई कॉमेडी फिल्मों में अपनी यादगार भूमिकाओं के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है. ऐसे में उनकी ऑन-स्क्रीन सक्सेस के बावजूद, उन्हें अब पर्सनल लाइफ में काफी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

Rajpal Yadav Check Bounce Case: कौन हैं राव इंद्रजीत सिंह यादव?

Rao Inderjeet Helps Rajpal Yadav
Rao Inderjeet Helps Rajpal Yadav (Source: Social Media)

राव इंद्रजीत सिंह यादव एक म्यूजिक प्रोड्यूसर और म्यूजिक लेबल जेम ट्यून्स के फाउंडर हैं. उन्होंने साल 2006 में शुरू हुए इस लेबल से कई पॉपुलर हरियाणवी और पंजाबी गानों को सपोर्ट किया. इसके हरियाणवी YouTube चैनल पर 4 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं और इनके पंजाबी चैनल पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Rao Inderjeet Helps Rajpal Yadav: राजपाल यादव पर क्यों हुआ है केस?

Rao Inderjeet Helps Rajpal Yadav
Rao Inderjeet Helps Rajpal Yadav (Source: Social Media)

ये मामला साल 2010 का है, जब राजपाल यादव और उनकी पत्नी ने अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए दिल्ली की एक कंपनी से लगभग 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. हालांकि, फिल्म फ्लॉप होने के बाद लोन चुकाने में दिक्कत हुई थी. कर्ज के बदले जारी कई चेक बाउंस हो गए और इसके कारण नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था. लेकिन इसके बाद ब्याज दर बढ़ता गया और ये रिटर्न करने वाला अमाउंट 5 से 9 करोड़ तक पहुंच गया. ऐसे में पैसे ना चुका पाने के कारण आज राजपाल को इन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Read More: Ghuskhor Pandat के नाम पर मेकर्स का बड़ा फैसला, विवाद के बाद अब ये होगा टाइटल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।