योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट, रोजगार बढ़ाने को लेकर क्या है मेगाप्लान?

Summary :

UP Budget 2026 Employment Announcements : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपने मौजूदा कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट विधानसभा में पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9,12,696 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया है। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पेश किए गए इस बजट को राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य की ओर ले जाने की रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस चलते यह बजट काफी अहम बन जाता है। सरकार ने बजट में बुनियादी ढांचे के विस्तार, सामाजिक कल्याण योजनाओं में निवेश, कृषि सशक्तिकरण, रोजगार सृजन…

UP Budget 2026 Employment Announcements : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपने मौजूदा कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट विधानसभा में पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9,12,696 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया है। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पेश किए गए इस बजट को राज्य की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य की ओर ले जाने की रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस चलते यह बजट काफी अहम बन जाता है।

सरकार ने बजट में बुनियादी ढांचे के विस्तार, सामाजिक कल्याण योजनाओं में निवेश, कृषि सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और महिला कल्याण को प्राथमिकता दी है। हम यहां आपको बजट में रोजगार से जुड़ी जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

UP Budget 2026 Employment Announcements : गरीबी उन्मूलन की दिशा में काम

UP Budget 2026 Employment Announcements
UP Budget 2026 Employment Announcements (source : social media)
  • 2025-26 में अनुमानित प्रति व्यक्ति आय: ₹1,20,000
  • लगभग 6 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाले गए
  • बेरोजगारी दर घटकर 2.24% हुई
  • सरकार का दावा है कि राज्य सामाजिक-आर्थिक सूचकांकों में तेजी से सुधार कर रहा है

Jobs in UP Budget 2026 : श्रमिकों और रोजगार के लिए पहल

UP Budget 2026 Employment Announcements
UP Budget 2026 Employment Announcements (source : social media)
  • प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रम आश्रय की व्यवस्था
  • ई-श्रम पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के लिए दुर्घटना मुआवजा योजना
  • निर्माण श्रमिकों के लिए पायलट मोबाइल हेल्थ वैन की व्यवस्था
  • घरेलू और विदेशी रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की स्थापना
  • अपने घर, गांव से दूर शहरों में काम करने वाले मजदूरों के लिए लेबर अड्डों का निर्माण कराया जाएगा
  • एक्स-ग्रेशिया अनुदान के अंतर्गत दिनांक 26.08.2021 से दिनांक 31.03.2022 तक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित श्रमिकों की किसी दुर्घटना में मृत्यु अथवा पूर्ण दिव्यांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये तथा आंशिक दिव्यांगता पर 01 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है।

Skill Development UP Budget 2026 : नई योजनाएं और सामाजिक कल्याण

  • ₹43,000 करोड़ की नई योजनाओं की घोषण। यूपी वित्त मंत्री वित्त सुरेश खन्ना ने 10वां बजट पेश करते कहा कि 43,000 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शुरू की गई हैं।
  • बेटियों के विवाह हेतु सहायता राशि ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख किया गया है
  • बजट में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है
  • सरकार का कहना है कि बजट समाज के हर वर्ग — किसानों, युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों — को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Youth Employment Schemes UP Budget : विकास प्राथमिकताओं का रोडमैप

उत्तर प्रदेश बजट 2026 को चुनाव से पहले सरकार की विकास प्राथमिकताओं का रोडमैप माना जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार पर फोकस के साथ सरकार ने राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा वित्तीय खाका पेश किया है। आने वाले समय में इन घोषणाओं का जमीनी असर किस हद तक दिखता है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

क्या कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

सीएम ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया। 9 साल में यूपी के लोगों की राय बदली है। युवाओं की ग्रोथ उनके रोजगार को लेकर हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। एमएसएमई, कौशल विकाश के साथ रोजगार जनरेटर के रूप में यूपी का बढ़ना तय है। हम जन विश्वास सिद्धांत के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। निवेशकों को सिंगल विंडो सुविधा दी जा रही है। हमने इज आफ डूइंग में अच्छा किया है। इसके लिए रूल आप लॉ रियल ग्रोथ की गांरटी है। आज यूपी सुरक्षा की गारंटी दे रहा है।

यह भी पढ़ें – योगी सरकार का 10वां बजट, खुला किसानों के लिए जादुई पिटारा, जारी रहेगी मुफ़्त बिजली, कराया रिकॉर्ड गन्ना मूल्य का भुगतान

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।