Income Tax Refund नहीं आया? पता करें कहां फंसा है आपका पैसा, ये है स्टेटस चेक करने का आसान तरीका

Summary :

ITR Refund Delay Reason 2026: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए Income Tax Return फाइल करने के बाद कई टैक्सपेयर्स को अपने Income Tax Refund का इंतजार है, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में लोगों का रिफंड अटका हुआ दिखाई दे रहा है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपका पैसा अब तक खाते में क्यों नहीं आया, तो इसके पीछे कई ITR Refund Delay Reason 2026 हो सकते हैं। आयकर विभाग रिफंड जारी करने से पहले सभी डिटेल्स का वेरिफिकेशन करता है, और छोटी सी गलती भी आपके रिफंड को रोक सकती है। Income Tax Refund: बैंक डिटेल और…

ITR Refund Delay Reason 2026: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए Income Tax Return फाइल करने के बाद कई टैक्सपेयर्स को अपने Income Tax Refund का इंतजार है, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में लोगों का रिफंड अटका हुआ दिखाई दे रहा है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपका पैसा अब तक खाते में क्यों नहीं आया, तो इसके पीछे कई ITR Refund Delay Reason 2026 हो सकते हैं। आयकर विभाग रिफंड जारी करने से पहले सभी डिटेल्स का वेरिफिकेशन करता है, और छोटी सी गलती भी आपके रिफंड को रोक सकती है।

Income Tax Refund: बैंक डिटेल और ई-वेरिफिकेशन की गलती

सबसे आम Tax Refund Reasons में बैंक अकाउंट डिटेल्स की गलत जानकारी या प्री-वैलिडेशन न होना शामिल है। अगर आपने गलत IFSC कोड, बंद बैंक अकाउंट या नाम में मिसमैच दर्ज किया है, तो आपका IT Refund Pending दिख सकता है। इसके अलावा, अगर आपने समय पर ITR का ई-वेरिफिकेशन नहीं किया है, तो भी रिफंड प्रोसेस शुरू नहीं होता। ITR फाइल करने के बाद 30 दिनों के भीतर ई-वेरिफिकेशन जरूरी है, वरना रिटर्न अधूरा माना जाता है।

IT Refund Pending: AIS, 26AS और इनकम मिसमैच (ITR Refund Delay Reason 2026)

कई मामलों में Income Tax Refund इसलिए भी अटक जाता है क्योंकि आपकी घोषित आय और फॉर्म 26AS या AIS (Annual Information Statement) में दिखाई गई जानकारी में अंतर होता है। अगर TDS, ब्याज आय, या अन्य इनकम का सही मिलान नहीं होता, तो विभाग रिटर्न को प्रोसेस करने से पहले जांच करता है। यह भी एक बड़ा ITR Refund Delay Reason 2026 बन रहा है। ऐसे में टैक्सपेयर्स को सलाह दी जाती है कि रिटर्न भरने से पहले सभी डाटा का मिलान जरूर करें।

Income Tax Return: स्क्रूटनी, बकाया टैक्स या तकनीकी कारण (Tax Refund Reasons)

अगर आपके पिछले वर्षों का कोई टैक्स बकाया है या आपका केस स्क्रूटनी के लिए चुना गया है, तो भी IT Refund Pending स्टेटस दिखाई दे सकता है। कई बार पोर्टल पर तकनीकी अपडेट या भारी ट्रैफिक की वजह से भी प्रोसेसिंग में देरी होती है। इसलिए घबराने की बजाय अपने Income Tax Return का स्टेटस नियमित रूप से चेक करें और जरूरी होने पर आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगइन कर अपडेट करें। सही जानकारी और समय पर वेरिफिकेशन से आपका रिफंड जल्दी जारी हो सकता है।

ITR Refund Delay Reason 2026: घर बैठे इन आसान तरीके से ऑनलाइन चेक करें स्टेटस

स्टेप 1: सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट  https://www.incometax.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: अपने PAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करें।

स्टेप 3: लॉगिन करने के बाद “e-File” सेक्शन में जाएं और “Income Tax Returns” पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब “View Filed Returns” या “View Return Status” विकल्प चुनें। यहां आपको अपने फाइल किए गए Income Tax Return (ITR) की डिटेल दिखाई देगी।

स्टेप 5: स्टेटस में अगर “Refund Issued”, “Processed” या “IT Refund Pending” लिखा है तो उसी अनुसार स्थिति समझें। अगर रिफंड जारी हो चुका है तो बैंक अकाउंट डिटेल भी वहीं दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें : LIC Bima Sakhi Yojana Kya hai, जानें क्या है आवेदन करने का पूरा प्रोसेस?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।