Valentine Day पहनें Priyanka Chopra से लेकर Tripti Dimri तक के ये स्टाइलिश आउटफिट, पार्टनर तारीफ करते नहीं थकेगा

Celebs Valentine Day Outfit Ideas

Celebs Valentine Day Outfit Ideas: फरवरी का महीना बहुत ही खास माना जाता है, खासतौर से उन लोगों के लिए जो प्यार-मोहब्बत को दिल में बसाकर पूरे साल बैठ जाते हैं। यह महीना प्यार का इजहार करने और खूबसूरत पल एक-दूसरे के साथ बिताने का मौका है। इस दौरान कई तरह के दिन आते हैं जिसे पार्टनर फॉलो करते हुए अपने प्यार का इजहार करना पसंद करते हैं। ऐसे में हर महिला का सपना होता है कि वो Valentine Day पर बहुत ही सुंदर लगे, ताकि उनका पार्टनर देखता रह जाए। हालांकि, मेकअप तो आसानी से कर लिया जाता है, लेकिन कपड़ों को सेलेक्ट करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बता रहे हैं, जो Priyanka Chopra से लेकर Tripti Dimri से इंस्पायर हैं जिसे आप रीक्रीएट कर सकती हैं।

Celebs Valentine Day Outfit Ideas: पहनें ये स्टाइलिश आउटफिट, पार्टनर तारीफ करते नहीं थकेगा

1. Khushi Kapoor

Celebs Valentine Day Outfit Ideas
Celebs Valentine Day Outfit Ideas( Source: Social Media)

खुशी कपूर का यह ग्लैमरस और बोल्ड लुक हॉट पिंक ऑफ-शोल्डर साटन गाउन में बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश लग रहा है। हाई-थाई स्लिट ने इस ड्रेस को और ज्यादा फैशनेबल टच दिया है। सॉफ्ट वेव्स और न्यूड ग्लॉसी मेकअप के साथ उनका यह रेड कार्पेट स्टाइल बहुत इम्प्रेसिव है, जो खुद को वैलेंटाइन डे पर ग्लैमरस दिखाना चाहती हैं उनके लिए परफेक्ट है।

2. Kirti Sanon

Celebs Valentine Day Outfit Ideas( Source: Social Media)
Celebs Valentine Day Outfit Ideas( Source: Social Media)

कृति सेनन ने इस फोटो में लाइम ग्रीन स्ट्रैपी क्रॉप टॉप और साइड-स्लिट वाली स्कर्ट का कॉम्बिनेशन पहना है। मैसी बंन में बंधे बाल और साफ़-सुथरा चेहरा इस आउटफिट को कैज़ुअल और आरामदायक बनाते हैं, जो वैलेंटाइन डे के ब्रंच डेट के लिए एकदम सही है।

3. Janhvi Kapoor

Celebs Valentine Day Outfit Ideas( Source: Social Media)
Celebs Valentine Day Outfit Ideas( Source: Social Media)

जाह्नवी कपूर का लाल रंग की चीओंगसम स्टाइल मिनी ड्रेस में बेहद अट्रैक्टिव दिखता है। हाई नेक और छोटी स्लीव्स इसे क्लासिक टच देती हैं, जबकि फ्लोरल प्रिंट इसे खूबसूरती से सजाते हैं। ऊंचे जूड़े में बाल और लटों का इस्तेमाल उनके लुक को फेमिनिन और स्टाइलिश बनाता है, जो पार्टी या कैजुअल गेट टुगेदर के लिए उपयुक्त है।

4. Priyanka Chopra

Celebs Valentine Day Outfit Ideas( Source: Social Media)
Celebs Valentine Day Outfit Ideas( Source: Social Media)
प्रियंका का ऑफ-व्हाइट साटन गाउन एलिगेंस का परफेक्ट उदाहरण है। ड्रेप्ड नेकलाइन और कोर्सेट फिटिंग ने उनके सिल्हूट को परफेक्ट शेप दिया है। बीच से पार्ट किए खुले वेवी बाल और सिंपल एक्सेसरीज़ ने उनके लुक को क्लासी रखा है, जो वैलेंटाइन डे के लिए बेहतरीन है।

5. Tamannaah Bhatia

Celebs Valentine Day Outfit Ideas( Source: Social Media)
Celebs Valentine Day Outfit Ideas( Source: Social Media)
तमन्ना का ब्लैक-व्हाइट पोल्का डॉट फिशटेल गाउन एक क्लासिक रेट्रो स्टाइल को दर्शाता है। क्रॉस-हल्टर नेकलाइन और बैकलेस डिजाइन उनके लुक को बोल्ड और एलिगेंट बनाते हैं। सॉफ्ट-पिंक ग्लो मेकअप और वेवी बाल इस विंटेज लुक को मॉडर्न ट्विस्ट देते हैं, जो खास ट्रेलर लॉन्च या पार्टी के लिए शानदार है।

6. Tripti Dimri

Celebs Valentine Day Outfit Ideas( Source: Social Media)
Celebs Valentine Day Outfit Ideas( Source: Social Media)
तृप्ति का मैरून शीयर लेस गाउन बेहद सेंसुअल और स्टाइलिश लगता है। हाई नेक के साथ फुल स्लीव डिजाइन ड्रेस को क्लासी बनाती हैं। गोल्डन स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्लीक बंन में बंधे बालों ने पूरे लुक को एक परफेक्ट बैलेंस दिया है, जो खास मौकों के लिए उपयुक्त है।

7. Ananya Panday

Celebs Valentine Day Outfit Ideas( Source: Social Media)
Celebs Valentine Day Outfit Ideas( Source: Social Media)
अनन्या का काला हैल्टर नेक पेपलम टॉप और वाइड-लेग ट्राउजर का कॉम्बिनेशन बेहद क्लासी और पावरफुल लग रहा है। मैटेलिक डिज़ाइन उनके टॉप पर एक मॉडर्न फील देता है। स्लीक बंन, न्यूड मेकअप और छोटा क्लच उनके लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट बनाए रखते हैं, जो वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।