O Romeo Starcast Fees: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग रोमांटिक क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘O Romeo’ इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर और गाने सामने आने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। लेकिन अब फिल्म स्टार कास्ट की फीस को लेकर सुर्खियों में आ गई है।
O Romeo Starcast Fees: शाहिद कपूर ने ली सबसे मोटी फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने करीब 45 करोड़ रुपये की भारी फीस चार्ज की है। इसी वजह से वह इस फिल्म के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर बन गए हैं।
O Romeo Cast: अविनाश तिवारी बने खतरनाक विलेन

फिल्म में विलेन जलाल का किरदार निभा रहे अविनाश तिवारी को करीब 7 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबर है। उनके किरदार को काफी दमदार बताया जा रहा है।
Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी बनीं शाहिद की लेडी लव

फिल्म में अफशा का रोल निभा रही एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने लगभग 6 करोड़ रुपये की फीस ली है। वह फिल्म में शाहिद कपूर की लव इंटरेस्ट के रूप में नजर आएंगी।
Bollywood Star Cast Fees: तमन्ना भाटिया ने क्यों नहीं ली फीस?

रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना भाटिया ने फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है। फिल्म में वह रबिया का किरदार निभा रही हैं, जो कहानी में अहम भूमिका निभाएगा।
Disha Patani: दिशा पटानी और नाना पाटेकर की फीस

फिल्म में डांसर जूली का किरदार निभा रही दिशा पटानी ने करीब 2 करोड़ रुपये फीस ली है। वहीं, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने सनकी इस्माइल खान के रोल के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
Bollywood Movie Budget: स्टार कास्ट फीस ने बढ़ाया बजट

स्टार कास्ट की भारी फीस को देखकर माना जा रहा है कि फिल्म का बजट काफी बड़ा होगा। यही वजह है कि ‘O Romeo’ को साल की बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है।
Upcoming Bollywood Movies 2026: फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

जैसे ही स्टार कास्ट की फीस सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।


Download Android App
Download iOS App




