Rohit Shetty के घर पर हुई फायरिंग केस ने लिया नया मोड़, इस नए आरोपी को राजस्थान से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Summary :

Rohit Shetty Firing Case Updates: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी डायरेक्शन का लोहा मनवा चुके फिल्ममेकर रोहित शेट्टी बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में हैं. जिसकी वजह उनकी कोई अपकमिंग फिल्म नहीं बल्कि उनके घर पर हुई फायरिंग है. जी हां, रोहित के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. अब तक इस केस में कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. लेकिन अब एक और खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने हाल ही में एक नए शूटर को गिरफ्तार किया गया है. Rohit Shetty Case: कहा से…

Rohit Shetty Firing Case Updates: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी डायरेक्शन का लोहा मनवा चुके फिल्ममेकर रोहित शेट्टी बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में हैं. जिसकी वजह उनकी कोई अपकमिंग फिल्म नहीं बल्कि उनके घर पर हुई फायरिंग है. जी हां, रोहित के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. अब तक इस केस में कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. लेकिन अब एक और खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने हाल ही में एक नए शूटर को गिरफ्तार किया गया है.

Rohit Shetty Case: कहा से मिले आरोपी?

Rohit Shetty Firing Case Updates
Rohit Shetty Firing Case Updates (Source: Social Media)

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से एक और संदिग्ध शूटर को धर दबोचा है. जो फरवरी में हुई इस वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था. इससे पहले, हरियाणा की एसटीएफ और मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक बड़े ज्वाइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद इस साजिश का पर्दाफाश हुआ और पता चला कि रोहित के घर पर आखिर शूटिंग क्यों की गई थी.

Mumbai Crime Branch Arrests: आरोपियों की पहचान

Rohit Shetty Firing Case Updates
Rohit Shetty Firing Case Updates (Source: Social Media)

पकड़े गए आरोपियों में आगरा के ऋतिक यादव, सनी और सोनू शामिल हैं, जबकि चौथा आरोपी दीपक नोएडा का रहने वाला है. वहीं शुरुआती जांच में ये साफ हो गया है कि 31 जनवरी 2026 की रात को इन बदमाशों ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के इशारे पर भारी रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने के इरादे से डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की थी. जिसके बाद से पुलिस प्रशासन ने एक्शन लिया और अब तक ये सारे सस्पेक्ट गिरफ्त में आए.

Rohit Shetty Firing Case Updates: राजस्थान से मिला छठा संदिग्ध

Rohit Shetty Firing Case Updates
Rohit Shetty Firing Case Updates (Source: Social Media)

बहादुरगढ़ में हुई 4 गिरफ्तारियों के बाद, मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए राजस्थान में छापेमारी की है, वहां से एक और संदिग्ध शूटर को पकड़ा गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये आरोपी फायरिंग की घटना के समय मौके पर मौजूद था और काफी समय से छिपकर राजस्थान में रह रहा था. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ने के बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी है और इस मामले पर जांच अभी भी जारी है. हालांकि ये सारी चीजें किसके कहने पर की गई थी, इस बारे में अब तक किसा भी आरोपी ने कोई जानकारी नही दी है.

Read More: क्या Kartik Aaryan बन गए हैं Gay, दिल्ली में एक्टर की असलियत आई सामने

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।