Kartik Aaryan In Delhi: बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नागजिला’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद एक्टर को काफी ट्रोल भी किया गया था, जिसके बाद कार्तिक आर्यन अब अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए जुट गए हैं. इन दिनों कार्तिक आर्यन दिल्ली में फिल्म ‘नागजिला’ की शूटिंग में बिजी हैं. मृगदीप सिंह लांबा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए कार्तिक पिछले दो- तीन दिनों से राजधानी में शूट कर रहे हैं.

कार्तिक आर्यन फैंटेसी-कॉमेडी ड्रामा ‘नागजिला’ में एक इच्छाधारी नाग का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के आसपास फिल्म की शूटिंग की गई थी. वहीं, अब हाल ही में एक्टर कनॉट प्लेस के पास शूटिंग करते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Kartik Aaryan Naagzilla: कार्तिक आर्यन कर रहे है अपकमिंग फिल्म की शूटिंग
View this post on Instagram
कार्तिक आर्यन दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक बड़ी भीड़ वाले सीन की शूटिंग करते हुए दिखे, जहां एक्टर की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. शूटिंग मशहूर CP इनर सर्कल एरिया में हुई, जहां पुलिस भी कोऑर्डिनेट करती दिखी. लोकेशन के वीडियो में सेट के चारों ओर रेनबो फ्लैग और बैनर लगे हुए दिखे, जिसे देखकर फैंस में फिल्म के कॉन्टेक्स्ट के बारे में जानने की एक्साइटमेंट बढ़ गई.
लेकिन लोगो को ये समझ नही आ पाया कि आखिर चारों ओर रेनबो कलर के फ्लैग और बैनर क्यों लगे हुए हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं, दरअसल ये फ्लैग और बैनर LGBTQ की प्राइड परेड के लिए लगाए गए थे, जिसमें कार्तिक आर्यन ने शामिल होकर उसे प्रोमोट किया.
Naagzilla Shoot In Delhi: कार्तिक आर्यन ने किया LGBTQ को प्रोमोट

जानकारी के लिए आपको बता दे कि कार्तिक इस परेड को इसलिए प्रोमोट कर रहे हैं क्योंकि LGBTQ की कैटेगरी में आने वाले लोगों को ये दिखाना चाहते हैं कि वो हमसे अलग नहीं हैं, वहीं फैंस भी कार्तिक के इस बड़प्पन तारीफ करते दिखाई दिए है.
Kartik Aaryan In Delhi: लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस

ऐसे में कार्तिक आर्यन की CP का ये वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसपर लोग तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा “बहुत बढ़िया भाई.” तो वहीं, दूसरे ने लिखा, “मुझे लगता है शायद दोस्ताना 2 की शूटिंग चल रही है.” एक यूजर ने कमेंट किया, “क्या ये कोई एड शूट कर रहे हैं या फिर सच में ये एक प्राइड परेड में शामिल हुए है?”.
लोगों के ऐसे कमेंट देखकर ये साफ पता चल रहा है कि वो कार्तिक को इस मूव के लिए सपोर्ट करना शुरू कर चुके हैं. हालांकि कार्तिक का ये मूव उनको अपकमिंग फिल्म के लिए कितना फायदा देगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
Read More: Rajpal Yadav आज हो जाएंगे रिहा या भुगतनी पड़ेगी कड़ी सजा, जानें High Court का फैसला


Download Android App
Download iOS App




