Tumm Se Tumm Tak 16 Feb Spoiler: महाशिवरात्रि के बाद बदलेगी अनु- आर्य की किस्मत, मोहित की साजिश का होगा पर्दाफाश

Summary :

Tumm Se Tumm Tak 16 Feb Spoiler: टीवी सीरियल तुम से तुम तक में आर्यवर्धन अपनी अनु से अलग होने के बाद नशे की लत में डूबता रहा है। आर्य, अनु की शादी डॉक्टर मोहित से करते नहीं देख पा रहा है। इसलिए उसने अब शराब व अपना नया दोस्त बना लिया है। लेकिन कहानी में अब तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। एक तरफ जहां डॉक्टर मोहित और अनु की शादी की तैयारी शुरू होने वाली थीं। वहीं वहीं अनु की मम्मी ये शादी नोड़ने की तैयारी कर रही हैं। पुष्पा को कुछ ऐसा पता चल गया है जिसके बाद…

Tumm Se Tumm Tak 16 Feb Spoiler: टीवी सीरियल तुम से तुम तक में आर्यवर्धन अपनी अनु से अलग होने के बाद नशे की लत में डूबता रहा है। आर्य, अनु की शादी डॉक्टर मोहित से करते नहीं देख पा रहा है। इसलिए उसने अब शराब व अपना नया दोस्त बना लिया है। लेकिन कहानी में अब तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। एक तरफ जहां डॉक्टर मोहित और अनु की शादी की तैयारी शुरू होने वाली थीं। वहीं वहीं अनु की मम्मी ये शादी नोड़ने की तैयारी कर रही हैं। पुष्पा को कुछ ऐसा पता चल गया है जिसके बाद वो अपनी बेटी की ख़ुशी को चुनेगी?

TSTK Spoiler Alert: महाशिवरात्रि के बाद बदलेगी अनु- आर्य की किस्मत

Tumm Se Tumm Tak 16 Feb Spoiler
Tumm Se Tumm Tak 16 Feb Spoiler( Source: Social Media)

नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गोपाल अपनी बेटी को समझाते हैं कि वो दुनियावालों के ताने के डर से आर्य को अपना दामाद नहीं बना सकते। दुनिया को लगेगा कि पैसों की वजह से ये रिश्ता हुआ है। अनु अपने पापा से कहती है कि वो उन्ही की मर्जी से शादी करेगी। उसके बाद गायत्री मां अपने बेटे आर्य को बचाने के लिए अनु के पास जाती है। वो कहती है कि क्या तुमने आर्य से कभी प्यार नहीं किया था, फिर क्यों ऐसा कर रही हो। ये सुनते ही अनु कहती है कि वो आर्य से प्यार करती है लेकिन वो अपने मम्मी पापा से भी उतना ही प्यार करती है और उन्हें दुख नहीं दे सकती।

यहां ट्विस्ट आता है जब अपनी बेटी के मुंह से खुद पुष्पा उसका दर्द सुन लेती है। उसे रोना आता है कि अनु को उनकी वजह से अपना प्यार त्यागना पड़ रहा है। कहानी में अगला ट्विस्ट तब आएगा जब पुष्पा को मोहित और उसकी मम्मी पर भी शक होगा। उसे और वो दोनों की शादी खुद तोड़ देगी।

Tumm Se Tumm Tak Maha Twist अपकमिंग एपिसोड में होगा महा ट्विस्ट

Tumm Se Tumm Tak 16 Feb Spoiler( Source: Social Media)
Tumm Se Tumm Tak 16 Feb Spoiler( Source: Social Media)

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु के मम्मी पापा खुद अपनी बेटी के लिए आर्य का हाथ मांगेगे। दोनों एक होने वाले हैं। ये ट्विस्ट ऑडियंस को बड़ा सरप्राइज देने वाला है। अनु और आर्य की शादी का ट्रैक भी जल्दी शुरू होने वाला है।

Also Read: KSKBT 2 16th Feb Spoiler Alert: मिहिर-तुलसी का बड़ा सच हुआ खुलासा – बापजी का ऐसा फैसला कि सब रह गए हैरान!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।