3 या 4 मार्च, कब खेली जाएगी रंगवाली होली? होलिका दहन पर भद्रा काल से लेकर शुभ मुहूर्त तक, दूर करें अपना हर कन्फ्यूजन

Holi 2026 Date and Time in India

Holi 2026 Date and Time in India: हर वर्ष फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। होली सिर्फ रंगों का खेल नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और मेलजोल बढ़ाने का पर्व है। इस दिन लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हैं और खुशियां बांटते हैं। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में इसे फगुआ, धुलेंडी और रंगवाली होली जैसे नामों से भी जाना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि को होलिका दहन की परंपरा है, जो अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देती है। माना जाता है कि इसकी पवित्र अग्नि में जीवन के स भी कष्ट और नकारात्मकता भस्म हो जाती है। इस वर्ष के दहन पर भद्रा नक्षत्र का साया रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भद्रा काल को अशुभ माना जाता है और इस अवधि में किसी भी प्रकार के मांगलिक या शुभ कार्य करने की मनाही होती है।

हर बार की तरह इस बार भी लोगों के मन में Choti Holi 2026 Kab Hai और Rangwali Holi Kab Hai को लेकर असमंजस है। ऐसे में आपके लिए इस लेख में Holi Celebration Date, Holika Dahan 2026 Kab Hai और  होलिका दहन के लिए सबसे उपयुक्त और शुभ समय के बारे में सभी जानकारी दी गई है।

Holi 2026 Date and Time in India

Holi 2026 Date and Time in India
Holi 2026 Date and Time in India (Image: Freepik)

वर्ष 2026 में रंगवाली होली (धुलेंडी) 4 मार्च 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। होलिका दहन 3 मार्च 2026, मंगलवार की शाम को होगा, जिसके अगले दिन रंगों का त्योहार मनाया जाता है। चंद्र ग्रहण के कारण इस बार 3 मार्च को होली नहीं खेली जा रही है।

यह भी पढ़ें- होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Holika Dahan Muhurat: होलिका दहन 2026 तिथि एवं शुभ मुहूर्त

Holi 2026 Date and Time in India
Holi 2026 Date and Time in India (Image: Social Media)

वैदिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि का आरंभ 2 मार्च को प्रातः 5:55 बजे होगा और इसका समापन 3 मार्च को सायंकाल 5:07 बजे होगा। उदयातिथि की गणना के आधार पर, इस वर्ष होलिका दहन का पर्व 3 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। पूजा और दहन के लिए सबसे श्रेष्ठ समय 3 मार्च की शाम 6:22 बजे से रात 8:50 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि सही मुहूर्त में किया गया होलिका दहन नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर जीवन में सकारात्मकता लाता है।

Bhadra on Holika Dahan: होलिका दहन के दिन भद्रा काल

Holi 2026 Date and Time in India
Holi 2026 Date and Time in India (Image: AI Generated)
इस वर्ष होलिका दहन के दौरान भद्रा का प्रभाव बना रहेगा, जो शास्त्रों के अनुसार वर्जित काल है। 3 मार्च को भद्रा नक्षत्र का समय तड़के 1:25 बजे से सुबह 4:30 बजे तक रहेगा। इस विशेष अवधि में पूजा-पाठ या दहन करना वर्जित है। भद्रा समाप्त होने के पश्चात ही शुद्ध समय में दहन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
  • भद्रा पूंछ: 3 मार्च, सुबह 01:25 से 02:35 तक।
  • भद्रा मुख: 3 मार्च, सुबह 02:35 से 04:30 तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।