Rajasthan: भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, झुलसने से 7 मजदूरों की मौत, मची अफरा-तफरी

Summary :

Khushkhera Chemical Factory Fire News: राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 7 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का प्लॉट नंबर G1/118B में अज्ञात कारणों से आग लगी और केमिकल्स की मौजूदगी की वजह से तेजी से फैल गई। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 7 शव बरामद हुए हैं। Rajasthan Bhiwadi Fire News: फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे यह घटना सोमवार सुबह खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में हुई। उस समय फैक्ट्री में…

Khushkhera Chemical Factory Fire News: राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 7 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का प्लॉट नंबर G1/118B में अज्ञात कारणों से आग लगी और केमिकल्स की मौजूदगी की वजह से तेजी से फैल गई। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 7 शव बरामद हुए हैं।

Rajasthan Bhiwadi Fire News: फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे

Khushkhera Chemical Factory Fire News
Rajasthan Bhiwadi Fire News (Image- Social Media)

यह घटना सोमवार सुबह खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में हुई। उस समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। एडीएम सुमिता मिश्रा के मुताबिक, पुलिस को गश्त के दौरान फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 9 लोग अंदर फंसे हुए थे, जिनमें से 7 के शव मिल चुके हैं, और दो को निकालने की कोशिश जारी है।

Rajasthan News: डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

प्रशासन ने बताया कि सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही कई दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। इसके बाद मजदूरों के इनपुट के आधार पर भिवाड़ी, तिजारा और आसपास के इलाकों से कई और दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

 7 Workers Burnt Alive: 7 मजदूरों के मौत की पुष्टि

Khushkhera Chemical Factory Fire News
7 Workers Burnt Alive (Image- Social Media)

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने 7 मजदूरों के मौत की पुष्टि की है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

वहीं, फैक्ट्री के अंदर फंसे मजदूरों के परिजनों में भारी आक्रोश है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

यह भी पढ़ें: 13 देश शामिल, 600 Startups, दिल्ली में लगेगा AI का महाकुंभ, जानें भारत मंडपम में कब तक होगा आयोजित

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।