Rajpal Yadav Court Hearing: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. वहीं उनकी जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में आज यानि सोमवार को फिर से सुनवाई होने वाली है. एक्टर करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस केस में बुरी तरह फंसे हुए हैं। बीते 12 फरवरी को हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को 7 चेक-बाउंस मामले में जमानत नहीं दी थी. एक्टर के वकील की मांग पर ही सुनवाई को 16 फरवरी के लिए टाल दिया गया था. राजपाल यादव ने एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की है.
हालांकि बीते गुरुवार, 12 फरवरी को राजपाल यादव की अंतरिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए, दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर और उनके वकील दोनों को फटकार लगाई थी. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत ने दो टूक शब्दों में कहा था कि ‘आप जेल इसलिए गए, क्योंकि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया.’ इसके अलावा कोई दूसरा कारण नही है, कोर्ट ने ये भी कहा है कि फाइल देखते हुए बहुत सी ऐसी बातें थीं जिनके बारे में अभी पता चला है. इसके बाद, राजपाल ने पिछले कोर्ट ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी.
Rajpal Yadav Bail Hearing: राजपाल यादव के वकील की मांग के बाद टाली गई थी सुनवाई

बातचीत के दौरान एक्टर के वकील ने अदालत से कहा था कि, ‘हमने कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं कर पाए। हमने बेल एप्लीकेशन फाइल की है. दूसरी तरफ से जवाब मांगा जा सकता है. केस सोमवार तक के लिए टाला जा सकता है, मैं तब तक कुछ न कुछ लेकर आऊंगा’. इसके बाद कोर्ट ने केस सोमवार तक के लिए टाल दिया था और शिकायतकर्ता से जमानत अर्जी पर जवाब मांगा था.
Rajpal yadav Cheque Bounce case: सलमान-अजय समेत, राजपाल के सपोर्ट में उतरी बॉलीवुड इंडस्ट्री

एक तरफ जहां राजपाल यादव कोर्ट से राहत का इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से लगातार उनको सपोर्ट और मदद की घोषणाएं हो रही है. एक्टर के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि बहुत से लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं. इनमें सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन से लेकर गुरू रंधावा जैसे कई स्टार्स शामिल हैं. गोल्डी ने कहा कि उनकी डेविड धवन से भी बात हुई है, रतन जैन, वरुण धवन समेत बहुत से लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं.
इसके बाद जब गोल्डी से पूछा गया कि क्या राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले मदद मांगी थी, तो गोल्डी ने कोई कमेंट नहीं किया और कहा कि, ‘मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा. अच्छी बात यह है कि उनकी हालत खराब होने के बाद, इंडस्ट्री चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी रही और इसकी तारीफ होनी चाहिए. सभी ने मदद का वादा किया है, लेकिन ऐसे ट्रांजैक्शन रातों-रात नहीं होते.’
Rajpal Yadav Case: पत्नी राधा यादव ने भी मदद मिलने की पुष्टि की

इसके बाद एक्टर की पत्नी राधा यादव ने भी ये बताया कि राजपाल को कई एक्टर्स की ओर से मदद मिल रही है. हालांकि, उन्होंने किसी भी स्टार के बारे में खुलकर बात नहीं की, लेकिन जब जब एक मीडिया इंटरव्यू में बातचीत के दौरान राधा से पूछा गया कि अभी राजपाल यादव कैसे हैं तो वो बोलीं, ‘मुझे अभी तक जो समझ आ रहा है, उस हिसाब से वह ठीक हैं, हमारा पूरा परिवार साथ है.
फैंस और इंडस्ट्री से जो सपोर्ट और प्यार मिल रहा है, उसके लिए हम सभी बहुत आभारी हैं. मैं अभी किसी का नाम नहीं ले सकती, लेकिन मैं इतना कहना चाहूंगी कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने आगे आकर सपोर्ट किया है. इस समय मैं नाम और रकम नहीं बता सकती.’ राधा यादव ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि अभी वो बस इतना ही कह सकती हैं कि राजपाल रिहा होने के बाद मीडिया से बात करेंगे और वही इस मामले पर और जानकारी मिल पाएगी.
What Is The Real Matter?: राजपाल यादव ने साल 2010 में लिया था कर्ज

अगर राजपाल यादव के कर्ज की बात करें तो ये यह कहानी तब शुरू होती है जब साल 2010 में वो बतौर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से 5 करोड़ रुपये की उधार लेते हैं और इसके बदले 8 करोड़ चुकाने की बात कहते हैं, लेकिन फिल्म साल 2012 में रिलीज होने के बाद एक डिजास्टर साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. शिकायतकर्ता कंपनी का कहना है कि एक्टर ने अभी तक वो रकम नहीं लौटाई है. इस बीच उन्होंने जो 7 चेक दिए, वो भी बाउंस हो गए हैं.
Rajpal Yadav Court Hearing: 5 फरवरी को कोर्ट की फटकार के बाद राजपाल यादव का सरेंडर

चेक बाउंस और कर्ज नहीं लौटाने के इस 16 साल पुराने मामले में राजपाल यादव पर वादा खिलाफी का आरोप है. दिल्ली हाई कोर्ट ने भी बीते गुरुवार 12 फरवरी को हुई सुनवाई में भी ये कहा कि दो-दर्जन से अधिक बार वो ये सुन चुके हैं कि कर्ज चुका दिया जाएगा, लेकिन कब तक इस बात की पुष्टि नहीं की जाती है.
राजपाल यादव बीते 16 साल से लगातार कर्ज चुकाने के लिए वादा करते रहे हैं और समय मांगते रहे हैं. 5 फरवरी को भी उन्होंने कोर्ट में समय सीमा बढ़ाने के लिए मांग की थी, जिस पर अदालत ने उन्हें फटकार लगाई और तत्काल सरेंडर करने के लिए कहा. जिसके बाद राजपाल के पास कोई दूसरा ऑप्शन नही बचा और उन्हें तिहाड़ में सरेंडर करना पड़ गया.
Read More: O Romeo की कमाई में रोड़ा बना भारत-पाकिस्तान का मैच, खरगोश से कछुए की चाल चलने लगी फिल्म


Download Android App
Download iOS App




