O Romeo की कमाई में रोड़ा बना भारत-पाकिस्तान का मैच, खरगोश से कछुए की चाल चलने लगी फिल्म

Summary :

O Romeo box office collection Day 3: बॉलीवुड फिल्मों में बेपनाह आशिक का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ओ रोमियो को लेकर सुर्खियों में हैं. क्योंकि डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने थिएटर्स में रिलीज के बाद से धमाका मचा रखा है. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि इसकी कास्टिंग ही इतनी कमाल की थी कि हर कोई इसको जल्द से जल्द देखने के लिए उतावला दिखाई दिया. अगर फिल्म की बात करें तो इसमें लीड रोल शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी निभा रहे हैं. लेकिन…

O Romeo box office collection Day 3: बॉलीवुड फिल्मों में बेपनाह आशिक का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ओ रोमियो को लेकर सुर्खियों में हैं. क्योंकि डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने थिएटर्स में रिलीज के बाद से धमाका मचा रखा है.

इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि इसकी कास्टिंग ही इतनी कमाल की थी कि हर कोई इसको जल्द से जल्द देखने के लिए उतावला दिखाई दिया. अगर फिल्म की बात करें तो इसमें लीड रोल शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी निभा रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद फिल्म का फ्यूचर जो डिसाइड करता है वो है बॉक्स ऑफिस, तो चलिए एक नजर उसपे भी डाल लेते हैं.

O Romeo Box Office Collection: ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

O Romeo box office collection Day 3
O Romeo box office collection Day 3 (Source: Social Media)

फैंस को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है. 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे दिन यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म की कमाई में 44 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, यानि वैलेंटाइन का फिल्म को काफी फायदा मिला था और इसने 14 फरवरी को 12 करोड़ की कमाई करते हुए शाहिद की फिल्म कबीर सिंह के दो दिन के रिकॉर्ड को भई तोड़ दिया था, लेकिन तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है.

Shahid Kapoor New Movie: तीसरे दिन कितना कमाया?

O Romeo box office collection Day 3
O Romeo box office collection Day 3 (Source: Social Media)

फिल्म ने ओपमिंग डे पर 9 करोड़ रूपये कमाए थे, फिर वैलेंटाइन के मौके पर फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन 15 तारीख यानि बीते दिन फिल्म की रफ्तार धीमी रह गई. जिसकी एक वजह संडे को भारत पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप मैच हो सकता है. इसी वजह से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म को इस बात का नुकसान हुआ और तीसरे दिन शाहिद-तृप्ति की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 9 करोड़ की कमाई की. वहीं अगर टोटस कलेक्श की बात करें तो अबतक फिल्म ने 30 करोड़ बटोर लिए हैं.

O Romeo box office collection Day 3: उस्तरा-अफ्शा की कहानी

O Romeo box office collection Day 3
O Romeo box office collection Day 3 (Source: Social Media)

बात करें स्टारकास्ट की तो फिल्म में शाहिद-तृप्ति और अविनाश के अलावा फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, विक्रांत मासी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे सितारें नजर आने वाले हैं. फिल्म का एक्शन और इंटेन्स रोमांस दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. वहीं शाहिद कपूर के किरदार हुसैन उस्तरा को भी फैंस पसंद कर रहे हैं. वहीं फिल्म में तृप्ति डिमरी अफ्शा के किरदार में नजर आ रही हैं, जो कि अपने पति की मौत के बाद उनका बदला लेने के लिए प्लेनिंग करती दिखाई देती हैं. ओवरऑल फिल्म कुछ-कुछ कबीर सिंह से मिलती जुलती है.

Read More: Jyoti Singh की एलिमनी के सपोर्ट में आई अक्षरा सिंह, क्या बढ़ने वाली है Pawan Singh की मुश्किलें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।