Beetroot से पाएं पार्लर जैसा निखार घर पर, Glowing Skin के लिए तैयार करें 3 Magical Face Packs

Summary :

Benefits of Applying Beetroot on Face: चुकंदर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका उपयोग किचन में सब्जी बनाने से लेकर कई तरह से किया जाता है। इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, साथ ही यह स्किन को भी पिंक ग्लो देता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, C और आयरन पाए जाते हैं, जो त्वचा की रंगत निखारने और दाग-धब्बे कम करने में मदद करते हैं। वहीं, आज-कल चुकंदर का उपयोग स्किन केयर में भी बड़े पैमाने पर होने लगा है। चुकंदर का फेस पैक हो या फिर चुकंदर का सीरम, इसे कई तरीकों से…

Benefits of Applying Beetroot on Face: चुकंदर को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका उपयोग किचन में सब्जी बनाने से लेकर कई तरह से किया जाता है। इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, साथ ही यह स्किन को भी पिंक ग्लो देता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, C और आयरन पाए जाते हैं, जो त्वचा की रंगत निखारने और दाग-धब्बे कम करने में मदद करते हैं। वहीं, आज-कल चुकंदर का उपयोग स्किन केयर में भी बड़े पैमाने पर होने लगा है।

चुकंदर का फेस पैक हो या फिर चुकंदर का सीरम, इसे कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको Beetroot Face Pack Benefits के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

Benefits of Applying Beetroot on Face: चेहरे पर चुकंदर लगाने के फायदे

1. चुकंदर का फेस मास्‍क

Beetroot benefits for skin
Beetroot benefits for skin (Source: social media)
  • अगर आप चुकंदर का फेस मास्‍क लगाती हैं, तो सबसे पहले चुकंदर को मिक्सी में ग्राइंड कर लें।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • अब इसे चेहरे पर तब तक लगाए रखें जब तक ये सूख न जाए।
  • इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • इससे आपके चेहरे से गंदगी तो साफ होती ही है, साथ ही स्‍क‍िन भी ग्‍लोइंग नजर आती है।

2. एलोवेरा और चुकंदर

Benefits of Applying Beetroot on Face
Benefits of Applying Beetroot on Face (Source: social media)
  • एलोवेरा भी हमारी स्‍क‍िन के ल‍िए बेहद फायदेमंद हाेता है।
  • ऐसे में आप एलोवेरा और चुकंदर, दोनों का साथ में इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • एलोवेरा जेल में चुकंदर का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से चेहरे को धो कर साफ कर लें।
  • ध्‍यान रहे क‍ि गर्म पानी का भूल से भी इस्‍तेमाल न करें।

3. चुकंदर और शहद

Beetroot Face Pack Benefits
Beetroot Face Pack Benefits (Source: social media)
  • ये दोनों ही हमारी सेहत के साथ-साथ स्‍क‍िन के ल‍िए भी फायदेमंद होते हैं।
  • आप इसका मॉइस्चराइजर बनाकर भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं।
  • सबसे पहले चुकंदर को ग्राइंड कर लें। अब इसमें शहद म‍िलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • रात में इसे मॉइस्चराइजर की तरह चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।
  • सुबह सादे पानी से चेहरे को धो लें।
  • इससे आपकी त्‍वचा मुलायम तो बनेगी ही, साथ ही चमक भी बढ़ जाएगी।

Also Read: रूखी स्किन से लेकर पिग्मेंटेशन तक, कच्चे दूध के इस्तेमाल से दूर होंगी त्वचा की ये 4 बड़ी समस्याएं

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।