Oman Coast Ship Attack: “ये बर्दाश्त नहीं…”, होर्मुज के पास भारतीय जहाज पर हुआ हमला, विदेश मंत्रालय ने की कड़ी निंदा

Summary :

Oman Coast Ship Attack: ओमान के तट पर 13 मई, बुधवार को भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुए हमले की भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस अटैक को ‘अस्वीकार्य’ बताया और कहा कि भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। हम इस बात कि निंदा करते है कि व्यावसायिक जहाजों और आम नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। MEA India Statement: हमला अस्वीकार्य है- विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “कल ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य…

Oman Coast Ship Attack: ओमान के तट पर 13 मई, बुधवार को भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुए हमले की भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस अटैक को ‘अस्वीकार्य’ बताया और कहा कि भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। हम इस बात कि निंदा करते है कि व्यावसायिक जहाजों और आम नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

MEA India Statement: हमला अस्वीकार्य है- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “कल ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य है और हम इस बात की निंदा करते हैं कि व्यापारिक जहाजों और आम नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। जहाज पर सवार सभी भारतीय चालक दल सुरक्षित हैं और हम उन्हें बचाने के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं।”

Attack on Indian Ship: होर्मुज स्ट्रेट में डूबा जहाज

Oman Coast Ship Attack
Attack on Indian Ship (Image- Social Media)

होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक मालवाहक जहाज ‘हाजी अली’ हादसे का शिकार हो गया। 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री इलाके से गुजर रहे थे, तभी जहाज से ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार टकरा गया। जिससे उसमें आग लग गई। हालांकि, ओमान कोस्टगार्ड ने जहाज में मौजूद सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया है।

Indian Mariners Safe: ओमानी अधिकारियों ने 14 क्रू मेंबर्स को बचाया

Oman Coast Ship Attack
Indian Mariners Safe (Image- Social Media)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जहाज बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। सुबह करीब 3:30 बजे ओमान के समुद्री तट के पास जहाज हादसे का शिकार हो गया। चालक दल के मुताबिक, जहाज से किसी वस्फोटक जैसी चीज टकराने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद से जहाज में आग लग गई। आग लगते देख सभी 14 क्रू मेंबर्स ने लाइफ बोट पहनी और जहाज छोड़ दिया। बाद में ओमानी अधिकारियों ने आगे बढ़कर भारतीय दल को सुरक्षित बचा लिया।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।