2 अगस्त को PM Modi का वाराणसी दौरा, 2200 करोड़ रुपये की देंगे सौगात

Summary :

PM Modi 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान लगभग 2200 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही नता को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य वाराणसी में शहरी परिवर्तन, सांस्कृतिक कायाकल्प, बेहतर कनेक्टिविटी और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। रेलवे ओवरब्रिज का उ‌द्घाटन वाराणसी दौरे के दौरान PM Modi कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वाराणसी-भदोही मार्ग और छितौनी-शूल टंकेश्वर मार्ग के चौड़ीकरण के साथ-साथ मोहन सराय-अदलपुरा मार्ग पर भीड़भाड़ कम करने के लिए हरदत्तपुर में रेलवे…

PM Modi 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान लगभग 2200 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही नता को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य वाराणसी में शहरी परिवर्तन, सांस्कृतिक कायाकल्प, बेहतर कनेक्टिविटी और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

रेलवे ओवरब्रिज का उ‌द्घाटन

वाराणसी दौरे के दौरान PM Modi कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वाराणसी-भदोही मार्ग और छितौनी-शूल टंकेश्वर मार्ग के चौड़ीकरण के साथ-साथ मोहन सराय-अदलपुरा मार्ग पर भीड़भाड़ कम करने के लिए हरदत्तपुर में रेलवे ओवरब्रिज का उ‌द्घाटन करेंगे। साथ ही दालमंडी, लहरतारा-कोटवा, गंगापुर, बाबतपुर समेत कई ग्रामीण और शहरी गलियारों में सड़क चौड़ीकरण के साथ ही लेवल क्रॉसिंग 22सी और खालिसपुर यार्ड पर रेलवे ओवरब्रिज की आधारशिला रखेंगे।

बिजली बुनियादी ढांचा होगा मजबूत

सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी खर्च किया जाएगा। इस दौरान PM Modi स्मार्ट वितरण परियोजना के तहत कई कार्यों और 880 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले बिजली के बुनियादी ढांचे को भूमिगत करने की आधारशिला रखेंगे।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आठ नदी तटवर्ती कच्चे घाटों के पुनर्विकास, कालिका धाम में विकास कार्यों, शिवपुर स्थित रंगीलदास कुटिया में तालाब और घाट के सौंदर्याकरण और दुर्गाकुंड को बेहतर एवं जल शोधन कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ

वाराणसी के विकास के लिए करोड़ों रुपये की सौगात मिलने के साथ ही काशी संसद प्रतियोगिता में कई आयोजनों और प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण पोर्टल का भी उद्घाटन करेंगे। बता दें कि इस पोर्टल के माध्यम से स्केचिंग प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, ज्ञान प्रतियोगिता और रोज़गार मेला शामिल हैं।

ALSO READ: उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त हुए शशि प्रकाश गोयल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।