OnePlus लॉन्च करेगा आज दो नए स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर

Summary :

OnePlus ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन पेश किए है। अब कंपनी दो नए स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए तैयार है। बता दें कि OnePlus आज दोपहर 2 बजे Nord 5 और Nord ce 5 को लॉन्च करेगा। बता दें कि दोनों स्मार्टफोन में शानदार फीचर, दमदार प्रोसेसर औऱ बड़ी बैटरी दी जाएगी। विस्तार से जानते है कि दोनों स्मार्टफोन में क्या फीचर मिलेंगे। OnePlus Nord 5 के फीचर OnePlus Nord 5 में 6.8 इंच का Amoled डिस्पले दिया जाएगा यह 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में…

OnePlus ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन पेश किए है। अब कंपनी दो नए स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए तैयार है। बता दें कि OnePlus आज दोपहर 2 बजे Nord 5 और Nord ce 5 को लॉन्च करेगा। बता दें कि दोनों स्मार्टफोन में शानदार फीचर, दमदार प्रोसेसर औऱ बड़ी बैटरी दी जाएगी। विस्तार से जानते है कि दोनों स्मार्टफोन में क्या फीचर मिलेंगे।

OnePlus Nord 5 के फीचर

OnePlus Nord 5 में 6.8 इंच का Amoled डिस्पले दिया जाएगा यह 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा जिससे स्मार्टफोन को स्मूथ रन करने और गेम खेलने में कोई भी परेशानी सामने नहीं आएगी। साथ ही स्मार्टफोन को कूल रखने के ले कूलिंग चैंबर भी दिया जाएगा।

OnePlus Nord 5 का कैमरा

OnePlus Nord 5 में शानदार फीचर के साथ ही डुअल रियर कैमरा सपोर्ट देखने को मिल सकता है। जिसमें मेन कैमरा 50MP का दिया जाएगा और फ्रंट में सेल्फी के लिए भी 50MP का कैमरा दिया जाएगा। बेहतर फोटो कैप्चर के साथ ही 4K विडियो सपोर्ट भी दिया जाएगा।

OnePlus Nord ce 5 के फीचर

OnePlus Nord ce 5 में 6.77 इंच का Amoled डिस्पले मिलने की उम्मीद है यह 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का OIS कैमरा दिया जा सकता है औऱ MediaTek Dimensity 8350 Apex का दमदार प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

Also Read: 108MP कैमरे के साथ HONOR X9c स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।