इंसानों जैसी सोच! कठिन सवाल का सटीक जवाब, Chatgpt 5.2 में मिलेंगे कई तगड़े अपग्रेड

Summary :

OpenAI Launches Chatgpt 5.2: Chatgpt इस वर्ष की सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली ऐप है और इसकी मदद से कई सवालों के सटीक जवाब मिलना किसी भी काम को AI की मदद से आसान बनाने में मदद मिलती है। अब OpenAI ने नया ChatGPT 5.2 AI को लॉन्च कर दिया है। इस नए वर्जन को तीन मॉडल में लाया गया है और मुश्किल काम को आसानी से करना, किसी भी जवाब को सटीक जवाब देने के साथ ही इंसानों जैसी सोच भी रखता है। विस्तार से जानते है कि यह नया मॉडल में क्या कुछ नए शामिल किया गया…

OpenAI Launches Chatgpt 5.2: Chatgpt इस वर्ष की सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली ऐप है और इसकी मदद से कई सवालों के सटीक जवाब मिलना किसी भी काम को AI की मदद से आसान बनाने में मदद मिलती है। अब OpenAI ने नया ChatGPT 5.2 AI को लॉन्च कर दिया है। इस नए वर्जन को तीन मॉडल में लाया गया है और मुश्किल काम को आसानी से करना, किसी भी जवाब को सटीक जवाब देने के साथ ही इंसानों जैसी सोच भी रखता है। विस्तार से जानते है कि यह नया मॉडल में क्या कुछ नए शामिल किया गया है।

OpenAI Launches Chatgpt 5.2

OpenAI Launches Chatgpt 5.2
OpenAI Launches Chatgpt 5.2 (source: social media)

ChatGPT 5.2 को आधिकारिक लॉन्च कर दिया है और सभी यूजर्स के पास यह उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा। बता दें कि इसे ChatGPT 5.2 इंस्टेंट, ChatGPT 5.2 थिंकिंग और ChatGPT 5.2 PRO तीन मॉडल में लॉन्च किया है। इन सभी को प्रयोग करने के लिए पेड सब्‍सक्र‍िप्‍शन लेना होगा लेकिन पेड यूजर्स के लिए ChatGPT 5.1 तीन महीने तक उपलब्ध रहेगा और फिर ChatGPT 5.2 का प्रयोग कर सकते है।

ChatGPT 5.2 Update

ChatGPT 5.2 नए अपडेट के साथ काफी बेहतर हो गया है। पिछले वर्जन के मुकाबले इस नए वर्जन में यूजर्स को किसी भी क्षेत्र में सटीक जवाब देगा साथ ही डेवलपर्स के लिए भी मदद करगा क्योंकि इसमें एजेंटिक टूल-कॉलिंग, लॉन्ग-कॉन्टेक्स्ट की समझ, जनरल इंटेलिजेंस और विजन कैपेबिलिटी जैसे अपग्रेड दिए गए है। इस वर्जन को यूज करने के लिए यूजर्स को सब्स्क्रिपशन लेना होगा।

GPT-5.2 AI model in ChatGPT

GPT-5.2 AI model in ChatGPT
GPT-5.2 AI model in ChatGPT (source: social media)

ChatGPT 5.2 में कई नए अपग्रेड के साथ ही अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा की इसे डाउनलोड कैसे किया जाए। बता दें कि इसे डाउनलोड करने की जरुरत नहीं होगी। आपके स्मार्टफोन में इसके अपडेट का नोटिफिकेशन आएगा और अकाउंट दिखेगा। नए अपडेट को अपग्रेड करके AI से सवाल जवाब कर सकते है किसी भी प्रकार की मदद ले सकते है।

ALSO READ: अब आपके हाथों में होगी Instagram की लगाम! इस नए फीचर से यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।