भारत आ रहे हैं Lionel Messi, साथ में फोटो खिंचानी है तो देने होंगे ₹10-95 लाख

Summary :

Lionel Messi India tour 2025: लियोनेल मेसी भारत दौरे पर आने वाले हैं और उनके फैंस के लिए उनसे मिलने का बड़ा मौका तैयार किया गया है, लेकिन इसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी। मेसी के साथ फोटो खिंचवाने और उनसे हाथ मिलाने के लिए फैंस को 10 से 95 लाख रुपये तक चुकाने होंगे। यह एक्सक्लूसिव प्रीमियम मीट-एंड-ग्रीट पैकेज एडवांस में बुक करना होगा और इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। Lionel Messi India tour 2025: PM मोदी से मुलाकात करेंगे मेसी मेसी तीन दिनों के लिए भारत के चार बड़े शहर कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली का…

Lionel Messi India tour 2025: लियोनेल मेसी भारत दौरे पर आने वाले हैं और उनके फैंस के लिए उनसे मिलने का बड़ा मौका तैयार किया गया है, लेकिन इसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी। मेसी के साथ फोटो खिंचवाने और उनसे हाथ मिलाने के लिए फैंस को 10 से 95 लाख रुपये तक चुकाने होंगे। यह एक्सक्लूसिव प्रीमियम मीट-एंड-ग्रीट पैकेज एडवांस में बुक करना होगा और इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Lionel Messi India tour 2025: PM मोदी से मुलाकात करेंगे मेसी

Lionel Messi India tour 2025
Lionel Messi India tour 2025

मेसी तीन दिनों के लिए भारत के चार बड़े शहर कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। यह उनका 2011 के बाद पहला भारत दौरा है, जिसके लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दौरे के दौरान कोलकाता में शाहरुख खान, और मुंबई में लुईस सुआरेज़ व रोड्रिगो डी पॉल भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। वहीं, नई दिल्ली में मेसी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी करेंगे।

एक फोटो के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये

Lionel Messi India tour 2025
Lionel Messi India tour 2025

कोलकाता में होने वाले कार्यक्रम में मेहमानों को मेसी के साथ हाथ मिलाने, कुछ समय बातचीत करने और एक प्रोफेशनल ग्रुप फोटो का मौका मिलेगा, जिसे बाद में फ्रेम कर फैंस को दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की बेस कीमत 10 लाख रुपये रखी गई है, जबकि VIP और प्रीमियम पैकेज 95 लाख रुपये तक जाते हैं।

Lionel Messi India tour 2025
Lionel Messi India tour 2025

मेसी 13 दिसंबर को देर रात कोलकाता पहुंचेंगे और उसी सुबह अपनी फैन इंटरैक्शन एक्टिविटी की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह हैदराबाद और फिर मुंबई पहुंचेंगे, जहां कई स्पेशल इवेंट प्लान हैं। जिसमें एक सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच, पैडल कप और वानखेड़े में होने वाला चैरिटी फैशन शो शामिल है।

Also Read: कप्तान और उपकप्तान ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, महीनों से नहीं खेली है ढंग की पारी

Rahul Singh Karki