पाक में Khamenei की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, दूतावास से चली गोलियां, 35 लोगों की मौत

Summary :

Pakistan Karachi US Protest: US-इजरायल के भीषण हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम खामेनेई समेत कई टॉप कमांडर की मौत हो गई है। जिसके बाद पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन कर्मियों के बीच भीषण झड़प हो गई जिसमें 35 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन इमामिया छात्र संगठन ने किया था और घुसपैठ की कोशिश के दौरान दूतावास के अंदर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी। साथ ही कानून प्रवर्तन कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के…

Pakistan Karachi US Protest: US-इजरायल के भीषण हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम खामेनेई समेत कई टॉप कमांडर की मौत हो गई है। जिसके बाद पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन कर्मियों के बीच भीषण झड़प हो गई जिसमें 35 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन इमामिया छात्र संगठन ने किया था और घुसपैठ की कोशिश के दौरान दूतावास के अंदर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी। साथ ही कानून प्रवर्तन कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज का सहारा लिया।

Pakistan Karachi US Protest

Pakistan Karachi US Protest
Pakistan Karachi US Protest

पाकिस्तान के कराची में विरोध प्रदर्शन के बाद  हालात बिगड़ गए है। प्रदर्शनकारी कोलाची होते हुए कॉन्सुलेट की तरफ बढ़े और तोड़फोड़-आगजनी भी की साथ ही भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला और पथराव भी किया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज और आसूं गैस के गोले भी दागे। पाकिस्तान के कई शहरों में हिंसक आग भड़क गई है और खामेनेई की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है।

Karachi Violence

Pakistan Karachi US Protest
Pakistan Karachi US Protest

पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट ने आगे बताया कि यातायात को बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों को निर्धारित करने का निर्देश दिया है, और कानून प्रवर्तन एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क रहें और स्थिति पर बारीकी से नजर रखें। यह भी बताया गया कि केमारी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमजद अहमद शेख ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस टुकड़ियों को तैनात किया गया है।

ALSO READ: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, नूर खान एयरबेस समेत कई सैन्य ठिकानों को उड़ाया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।