अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, नूर खान एयरबेस समेत कई सैन्य ठिकानों को उड़ाया

Summary :

Afghan Strikes Pak Military Bases:  एक तरफ मिडिल ईस्ट में जंग की आग लगी हुई है वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान अपने भीषण हमले से पाकिस्तान को करारी चोट दे रहा है। दोनों देशों के बीच भीषण गोलीबारी और हवाई हमले जारी है। इसी बीच अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक की है और नूर खान एयरबेस समेत कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। Afghan Strikes Pak Military Bases अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव बढ़ने के बीच अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस सहित पाकिस्तान में प्रमुख सैन्य ठिकानों पर…

Afghan Strikes Pak Military Bases:  एक तरफ मिडिल ईस्ट में जंग की आग लगी हुई है वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान अपने भीषण हमले से पाकिस्तान को करारी चोट दे रहा है। दोनों देशों के बीच भीषण गोलीबारी और हवाई हमले जारी है। इसी बीच अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक की है और नूर खान एयरबेस समेत कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

Afghan Strikes Pak Military Bases

Afghan Strikes Pak Military Bases
Afghan Strikes Pak Military Bases

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव बढ़ने के बीच अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस सहित पाकिस्तान में प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं और इस कार्रवाई को अफगान क्षेत्र पर पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब के रूप में बताया है। इन हमलों में रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस, बलूचिस्तान के केटा में 12वीं ब्रिगेड का बेस और खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मंद एजेंसी में खोइज़ाई कैंप के साथ-साथ अन्य सैन्य स्थल शामिल हैं जिनमें महत्वपूर्ण सुविधाएं और केंद्र स्थित हैं।

Pak Afghan Conflict

Afghan Strikes Pak Military Bases
Afghan Strikes Pak Military Bases

पाकिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर प्रभावी हवाई हमले किए। इन हमलों में रावलपिंडी स्थित नूर खान बेस, बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं ब्रिगेड बेस, खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मंद एजेंसी में खोइज़ाई कैंप और पाकिस्तान के कुछ अन्य सैन्य स्थल शामिल हैं, जहां महत्वपूर्ण सैन्य सुविधाएं और केंद्र स्थित हैं। इन हमलों से इन ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

India Attack On Nur Khan Base

Afghan Strikes Pak Military Bases
Afghan Strikes Pak Military Bases

इससे पहले भारत ने भी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मई में रावलपिंडी के चकाला स्थित नूर खान एयरबेस को भी भारत द्वारा पाकिस्तान में प्रमुख सैन्य ठिकानों पर भीषण हवाई हमला किया था और इन हमलों के बाद काफी नुकसान पहुंचा था। बता दें कि ये हमले ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों की जवाबी कार्रवाई के रूप में किए गए थे और भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया।

ALSO READ: कराची में US वाणिज्य दूतावास पर भीड़ का हमला, ओपन फायरिंग में 10 की मौत, हालत अभी भी गंभीर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।