Breaking News ! कराची में US वाणिज्य दूतावास पर भीड़ का हमला, ओपन फायरिंग में 10 की मौत, हालत अभी भी गंभीर

Summary :

Pakistan Attacks on US Embassy  : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में ईरान के सर्वोच्च नेता खोमेनई की मौत हो गई , जिसे लेकर अलग अलग देशों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसी बीच बड़ी खबर है कि पाकिस्तान के कराची शहर में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया है। बता दें भीड़ ने दूतावास के भीतर तोड़फोड़ की ओर आग लगा दी है। खबर है कि भीड़ को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गई, जिस चलते 10 लोगों की मौत हो गई। बता…

Pakistan Attacks on US Embassy  : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में ईरान के सर्वोच्च नेता खोमेनई की मौत हो गई , जिसे लेकर अलग अलग देशों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसी बीच बड़ी खबर है कि पाकिस्तान के कराची शहर में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया है। बता दें भीड़ ने दूतावास के भीतर तोड़फोड़ की ओर आग लगा दी है।

खबर है कि भीड़ को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प हो गई, जिस चलते 10 लोगों की मौत हो गई। बता दें, इस समय कराची में हालत गंभीर बने हुए हैं।

बता दें, खोमेनेई के मौत के विरोध में पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसक विरोध प्रदर्शन होने लगे जिसके बाद पुलिस ने नियंत्रण पाने की कोशिक्षि की, जिसके बाद मामला बिगड़ता चला गया और ओपन फाइरिंग होने लगी। इसके बाद जानकारी के अनुसार इसमें 10 लोगों की मौत की खबर है।

प्रदर्शनकारियों की वीडियो में देखा जा सकता है, भीड़ लाठी डंडों के साथ दूतावास में तोड़ फोड़ कर रही है। लोगों ने मुंह पर मास्क पहना हुआ है, और दूतावास के आसपास आग लगा दी गई है।

Pakistan Attacks on US Embassy : बगदाद में भी घेरा अमेरिकी दूतावास

बता दें, पाकिस्तान से पहले इराक के बगदाद में भी अमेरिकी दूतावास को भीड़ ने घेर लिया था जिसे नियंत्रण में ले लिया गया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। मगर पाकिस्तान में हालत बिगड़ते चले गए हैं।

भीड़ ने न सिर्फ अमेरिकी दूतावास पर पथराव, व हमला किया है बल्कि आगजनी की भी खबरे हैं। लोग बड़ी तादात में लाठी डंडों के साथ हैं। लोगों ने चेहरे पर मास्क लगाए हैं। कुछ के हाथ में खोमेनई के पोस्टर भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने नियंत्रण लेने के लिए बल का प्रयोग किया है जिसमें लोगों की मौत की खबर है।

10 Died in Karachi : बिगड़े हालात

Pakistan Attacks on US Embassy
Pakistan Attacks on US Embassy (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

बता दें स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

बता दें, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठी चार्ज किया और हवाई फायरिंग की. स्थिति बेकाबू होने पर सुरक्षा बलों ने सख्त कार्रवाई की.

US Embassy in Pakistan : कुछ की मौत और की घायल

प्रदर्शन स्थल के पास कम से कम 8 से 10 शव मिले, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए. कई घायलों में गोलियों के घाव थे. एम्बुलेंस से घायलों को सिविल हॉस्पिटल कराची पहुंचाया गया. अस्पताल के पुलिस सर्जन डॉ. सुमैया सैयद ने डॉन अखबार को बताया कि छह शव अस्पताल लाए गए, जबकि विभिन्न रिपोर्ट्स में मौतों की संख्या 6 से 10 के बीच बताई जा रही है.

बता दें, ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच भीषण युद्ध चल रहा है, जिसकी प्रतिक्रिया पूरी दुनिया से देखने को मिल रही है। इस युद्ध के परिणाम में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।

मौत की पुष्टि होना बाकी

Pakistan Attacks on US Embassy
Pakistan Attacks on US Embassy (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

मजलिस-ए-वहादत मुस्लिमीन के एक प्रवक्ता के अनुसार, यह एक सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन था जिसमें आम लोगों ने एक धार्मिक शख़्स की हत्या के विरोध में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया, जिन पर अंदर से भी गोलियां चलाई गईं.

पुलिस अधिकारी डॉक्टर समी सैयद ने पुष्टि की है कि इसमें छह लोग मारे गए और आठ घायल हुए हैं. हालांकि की जगह 10 तो कहीं 8 लोगों की मौत की खबर है।

पाकिस्तान सरकार ने की शांति बनाने की अपील

पाकिस्तान सरकार ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन शिया संगठनों ने इसे शहीद खामेनेई के सम्मान में विरोध करार दिया. कराची पुलिस ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं.

यह भी पढ़ें – ईरान के जवाब से हिला अमेरिका! खामेनेई की सेना ने दुनिया को चौंकाया, पढ़ें ईरानी हमलों का पूरा अपडेट

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।