ईरान के जवाबी ड्रोन हमले में दुबई में 2 और कतर में 8 लोग घायल

Summary :

Iran Drone Attack on Dubai : अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमलों के जवाब में ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन से हमला किया। मुख्य निशाना अबु धाबी के पास स्थित अल-धफरा एयर बेस था। UAE की मिसाइल रक्षा प्रणालियों ने अधिकांश मिसाइलें और ड्रोन हवा में ही नष्ट कर दिए, लेकिन गिरते मलबे ने दुबई के पांच प्रमुख स्थानों हवाई अड्डा, बुर्ज अल अरब, पाम जुमेराह, बुर्ज खलीफा क्षेत्र और जेबल अली बंदरगाह को नुकसान पहुंचाया। इस हमले में कुल 8 लोग घायल हुए हैं। जो कि बड़ी खबर है। बता दें, अमेरिका-इजराइल के…

Iran Drone Attack on Dubai : अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमलों के जवाब में ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात पर 137 मिसाइलें और 209 ड्रोन से हमला किया। मुख्य निशाना अबु धाबी के पास स्थित अल-धफरा एयर बेस था।

UAE की मिसाइल रक्षा प्रणालियों ने अधिकांश मिसाइलें और ड्रोन हवा में ही नष्ट कर दिए, लेकिन गिरते मलबे ने दुबई के पांच प्रमुख स्थानों हवाई अड्डा, बुर्ज अल अरब, पाम जुमेराह, बुर्ज खलीफा क्षेत्र और जेबल अली बंदरगाह को नुकसान पहुंचाया। इस हमले में कुल 8 लोग घायल हुए हैं। जो कि बड़ी खबर है।

बता दें, अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमलों में खामेनेई और उनके परिवार की हत्या के जवाब में ईरान द्वारा अमेरिका और इजराइल के ठिकानों पर ‘सबसे भीषण’ कार्रवाई की कसम खाने के कुछ घंटों बाद दुबई, दोहा और मनामा में नए विस्फोटों की खबरें आई हैं।

Iran Drone Attack on Dubai : पाम जुमेराह द्वीप पर उठा धुआँ

बता दें, दुबई के इस आर्टिफ़िशियल आईलैंड पर पहले एक इमारत में आग लगी और 4 लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फेयरमोंट होटल के बाहर धुआं और लपटें दिखीं।

यह पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय होटल है। इस्राइली मीडिया ने भी यहां हमले की पुष्टि की। कुछ घंटों बाद उसी इमारत के पास एक और विस्फोट हुआ। एक चश्मदीद ने ऊपर से एक ड्रोन नीचे आता देखा।

Dubai War : दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला

ईरान ने शनिवार को खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइल हमले दागे। मिसाइल हमलों और क्षेत्रीय तनाव के कारण सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता देते हुए दुबई एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने दुबई इंटरनेशनल (डीएक्सबी) और अल मकतूम इंटरनेशनल (डीडब्ल्यूसी) पर सभी उड़ानों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का एलान कर दिया।

दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को ईरान का दूसरा हमला हुआ, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। यह हमला उसी दिन हुआ जब शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान और अन्य शहरों पर हमले शुरू किए थे।

Iran Attacks :  क्या कहा कतार ने 

कतर ने रविवार को कहा कि अमेरिका-इजराइल के संयुक्त अभियान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार की हत्या के जवाब में ईरान द्वारा किए गए नए हमलों में आठ लोग घायल हो गए।

Dubai Missile Attack : हुए 2 घायल

रविवार को दुबई में आवासीय घरों पर ड्रोन का मलबा गिरने से दो लोग घायल हो गए, क्योंकि ईरान ने क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर नए सिरे से हमले शुरू किए हैं।

यह भी पढ़ें – Breaking News ! खोमेनेई की मौत से पाकिस्तान में गुस्सा, US दूतावास पर भीड़ का हमला, अंदर घुसे प्रदर्शनकारी, की जम कर तोड़फोड़

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।