Pakistan Attacks on US Embassy : अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में ईरान के सर्वोच्च नेता खोमेनई की मौत हो गई , जिसे लेकर अलग अलग देशों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसी बीच बड़ी खबर है कि पाकिस्तान के कराची शहर में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया है। बता दें भीड़ ने दूतावास के भीतर तोड़फोड़ की ओर आग लगा दी है।
#BREAKING: US Consulate in Karachi under attack in Trump’s favourite country Pakistan. Protestors have barged in and destroyed building and set portions on fire.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 1, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है, भीड़ लाठी डंडों के साथ दूतावास में तोड़ फोड़ कर रही है। लोगों ने मुंह पर मास्क पहना हुआ है, और दूतावास के आसपास आग लगा दी गई है।
बगदाद में भी घेरा अमेरिकी दूतावास

बता दें, पाकिस्तान से पहले इराक के बगदाद में भी अमेरिकी दूतावास को भीड़ ने घेर लिया था जिसे नियंत्रण में ले लिया गया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। मगर पाकिस्तान में हालत बिगड़ते चले गए हैं। भीड़ ने न सिर्फ अमेरिकी दूतावास पर पथराव, व हमला किया है बल्की आगजनी की भी खबरे हैं। लोग बड़ी तादात में लाठी डंडों के साथ हैं। लोगों ने चेहरे पर मास्क लगाए हैं। कुछ के हाथ में खोमेनई के पोस्टर भी दिखाई दे रहे हैं
अधिकारियों ने स्थिति संभाली

स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
बता दें, ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच भीषण युद्ध चल रहा है, जिसकी प्रतिक्रिया पूरी दुनिया से देखने को मिल रही है। इस युद्ध के परिणाम में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें – मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर! इजराइली हमले में ईरानी रक्षा मंत्री और IRGC प्रमुख के मारे जाने का दावा


Download Android App
Download iOS App




