खामेनेई की मौत पर श्रीनगर से लखनऊ तक प्रदर्शन, तस्वीर लेकर सड़कों पर उतरे लोग, जमकर की नारेबाजी

Summary :

Jammu Kashmir Protest News: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के मिसाइल अटैक में मौत हो गई। ऐसे में दुनियाभर के मुस्लिमों का गुस्सा इजरायल और अमेरिका पर फूट पड़ा है। भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर यूपी तक जगह-जगह शिया समुदाय के लोगसड़कों पर उतारकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़कों पर लोग लगातार “खामेनेई जिंदाबाद” और “अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद” जैसे नारे लगा रहे हैं। Ayatollah Ali Khamenei Death: इजरायल-अमेरिका के मिसाइल अटैक में खामेनेई की मौत ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि…

Jammu Kashmir Protest News: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के मिसाइल अटैक में मौत हो गई। ऐसे में दुनियाभर के मुस्लिमों का गुस्सा इजरायल और अमेरिका पर फूट पड़ा है। भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर यूपी तक जगह-जगह शिया समुदाय के लोगसड़कों पर उतारकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़कों पर लोग लगातार “खामेनेई जिंदाबाद” और “अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद” जैसे नारे लगा रहे हैं।

Ayatollah Ali Khamenei Death: इजरायल-अमेरिका के मिसाइल अटैक में खामेनेई की मौत

Jammu Kashmir Protest News
Ayatollah Ali Khamenei Death (Image- Social Media)

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की पुष्टि आधिकारिक तौर पर हो चुकी है। ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार की सुबह को पुष्टि की कि खामेनेई अमेरिका-इजरायल हमलों में मारे गए। खामेनेई की मौत की खबर के बाद ईरानी सरकार ने 40 दिन के शोक का ऐलान किया। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि देश खामेनेई की मौत का शोक नहीं मनाएगा।

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि खामेनेई के चार रिश्तेदार, जिनमें उनकी बेटी, पोता और दामाद शामिल हैं, भी अमेरिकी-इजरायली हमलों में मारे गए।

Shia Community Protests: जम्मू-कश्मीर में खामेनेई की मौत पर शोक में डूबे लोग

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर लोग गहरे शोक में डूबे हुए हैं। वीडियो में लोग रोते हुए और शोक मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

Jammu Kashmir News: खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने लाल चौक पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया, जिनकी इजरायली और अमेरिकी हमलों में हत्या कर दी गई थी।

Lucknow Protest News: लखनऊ में शिया समुदाय के हजारों लोग सड़कों पर उतरे

Jammu Kashmir Protest News
Lucknow Protest News (Image- Social Media)

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर से उत्तर प्रदेश में भी हड़कंप मच गया है। ये खबर सुनते ही राजधानी लखनऊ के पुराने इलाकों में शिया समुदाय के हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लखनऊ के छोटे इमामबाड़े के पास भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए। शोक में महिलाएं छाती पीटकर रोती नजर आईं।

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद भारत के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लखनऊ से लेकर जम्मू-कश्मीर तक शिया समुदाय के लोग अमेरिका और इजरायल के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। अलग-अलग जगहों पर खामेनेई पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर! इजराइली हमले में ईरानी रक्षा मंत्री और IRGC प्रमुख के मारे जाने का दावा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।