नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, 15 की मौत, 18 घायल

Summary :

Nagpur Blast News:महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कटोल तहसील के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी नामक विस्फोटक निर्माण कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और मलबे में अभी भी कुछ अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। #WATCH | Nagpur, Maharashtra | 15 people died, 18 critically injured after an explosion at SBL Energy Limited in Nagpur: Harssh Poddar, SP, Nagpur…

Nagpur Blast News:महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कटोल तहसील के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी नामक विस्फोटक निर्माण कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और मलबे में अभी भी कुछ अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Nagpur Factory Blast: विस्फोटक तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान जोरदार धमाका

Nagpur Blast News
Nagpur Factory Blast (Image- Social Media)

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है, जब राउलगांव में स्थित एसबीएल कंपनी खनन कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य संबंधित सामग्री का निर्माण करती है। रोजाना की तरह रविवार सुबह भी मजदूर काम पर पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि विस्फोटक तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरी यूनिट हिल गई। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

Explosive Manufacturing Company Explosion: विस्फोट के बाद परिसर में भीषण आग

जानकारी के अनुसार धमाके के समय यूनिट में लगभग 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट के तुरंत बाद परिसर में भीषण आग लग गई और काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। अफरा-तफरी के बीच कई मजदूर घायल हो गए, जबकि कुछ के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

Nagpur News Today: मौके पर पहुंची पुलिस-दमकल, राहत और बचाव कार्य तेज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं बचाव दल फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटा है।

प्रशासन ने पूरे इलाके को एहतियातन सील कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

Nagpur blast 15 Dead: घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया

Nagpur Blast News
Nagpur blast 15 Dead (Image- Social Media)

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी घायल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं एसबीएल कंपनी के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे पूरे मामले का जल्द ही खुलासा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि कंपनी में फायर सिस्टम को लेकर भी क्या सावधानी रखी गई थी, इसकी भी जानकारी की जा रही है। फायर ब्रिगेड भी इस मामले की जांच कर सकता है।

यह भी पढ़ें:खामेनेई की मौत पर श्रीनगर से लखनऊ तक प्रदर्शन, तस्वीर लेकर सड़कों पर उतरे लोग, जमकर की नारेबाजी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।