Holi से पहले ‘गर्मी का टॉर्चर’! Delhi, UP और Bihar में बढ़ेगा पारा, दक्षिण भारत में आंधी-तूफान का अलर्ट

Summary :

Aaj Ka Mausam 01 Mar: होली के बाद से ही उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है। IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार में 1 मार्च को मौसम साफ़ रहेगा, लेकिन तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में होली पर नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है। इससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4 से 6 मार्च के दौरान बारिश और बर्फबारी…

Aaj Ka Mausam 01 Mar: होली के बाद से ही उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है। IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार में 1 मार्च को मौसम साफ़ रहेगा, लेकिन तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में होली पर नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की चेतावनी जारी की है। इससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4 से 6 मार्च के दौरान बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आइए जानते हैं, देश के बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 01 Mar
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिज़ाज फिलहाल स्थिर बना हुआ है। IMD के अनुसार, 1 मार्च से दिन के समय दिल्ली में सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इससे धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का एहसास बढ़ेगा। 1 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 01 Mar
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी अब लोगों को सताने वाली है। अगले कुछ दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 1 से 4 मार्च के दौरान प्रदेश में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Bihar Weather

Aaj Ka Mausam 01 Mar
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। दिन के साथ-साथ रात में भी पंखा चलाने की जरूरत पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Aaj Ka Mausam 01 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 33°C 16°C
जयपुर 31°C 18°C
चेन्नई 33°C 24°C
रांची 31°C 15°C
मुंबई 33°C 23°C
नैनीताल 20°C 10°C
भोपाल 32°C 16°C
कोलकाता 34°C 19°C
शिमला 18°C 09°C
पटना 32°C 20°C
लखनऊ 32°C 16°C

यह भी पढ़ें:  1.68 लाख सोना, 3 लाख हुई चांदी! इजरायल-अमेरिका तनाव के बीच कीमतों ने पकड़ी रफ्तार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।