Golf Championship: 2026 सत्र के पहले महीने ने साफ कर दिया है कि डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई अब केवल विस्तार नहीं, बल्कि मजबूती और प्रभाव के स्तर पर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। कम समय में नया रायपुर, दिल्ली और कोलकाता में ₹1.5 करोड़ इनामी राशि वाले तीन बड़े टूर्नामेंट आयोजित कर टूर ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। शुरुआती चरण में ही कुल ₹4.5 करोड़ की पुरस्कार राशि दांव पर लगना भारतीय पेशेवर गोल्फ के लिए बड़ा संकेत है।
Chhattisgarh News: रायपुर-दिल्ली गोल्फ में धमाकेदार जीत
सत्र की शुरुआत 3 से 6 फरवरी तक नया रायपुर में खेले गए एसईसीएल छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप से हुई। उभरते बाजार में हुए इस आयोजन में अमेरिकी खिलाड़ी झेरेड हैक ने शानदार 59 का कार्ड खेलते हुए खिताब जीता। इसके बाद 10 से 13 फरवरी के बीच दिल्ली के कुतुब गोल्फ कोर्स में पहली डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैम्पियनशिप आयोजित हुई, जहां हनी बैसोया विजेता बने और ₹22.50 लाख की पुरस्कार राशि हासिल की।
17 से 20 फरवरी के बीच कोलकाता के टॉलीगंज क्लब में आयोजित डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैम्पियनशिप 2026 पावर्ड बाय अर्बाना में ओम प्रकाश चौहान ने दमदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। लगातार तीन बड़े आयोजनों ने टूर की स्थिरता और बढ़ती साख को मजबूत किया।
72 द लीग और बढ़ी इनामी राशि से भारतीय गोल्फ में नया उत्साह

इसी बीच 72 द लीग की घोषणा ने गोल्फ कैलेंडर में नया रोमांच जोड़ा है। टीम आधारित यह प्रारूप नए दर्शकों और व्यावसायिक अवसरों को आकर्षित कर सकता है। वहीं, नेक्सजेन टूर में इनामी राशि ₹20 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख किए जाने से उभरते खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिला है।
कुल मिलाकर, 2026 की शुरुआत ने साबित किया है कि डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई भारतीय गोल्फ को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: Holi लेकर आई खुशहाली! किसानों के खातों में आई दस हजार करोड़ रुपए धान की अंतर राशि


Download Android App
Download iOS App




