चिलचिलाती गर्मी के लिए तैयार रहे दिल्लीवासी! होली से पहले तपेगी धरती, जानें पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 28 Feb: फरवरी का आखिरी दिन में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। यहां मार्च से पहले ही तेज गर्मी पड़ने लगी है। राजस्थान के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री 36 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया है। वहीं, देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फ़बारी की संभावना है। आइए जानते हैं, देश के बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Aaj Ka Mausam 28 Feb:…

Aaj Ka Mausam 28 Feb: फरवरी का आखिरी दिन में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। यहां मार्च से पहले ही तेज गर्मी पड़ने लगी है। राजस्थान के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री 36 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया है। वहीं, देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फ़बारी की संभावना है। आइए जानते हैं, देश के बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj Ka Mausam 28 Feb: Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 28 Feb
Aaj Ka Mausam 28 Feb

दिल्ली में मौसम का मिजाज फिलहाल स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 1 मार्च से दिन के समय तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और दिन में गर्मी का अहसास और अधिक बढ़ सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन सुबह के समय में हल्की धुंध छाई रही। वहीं 1 मार्च को भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।  तेज धूप के कारण लोगों को अब हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है।

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 28 Feb
Aaj Ka Mausam 28 Feb

उत्तरप्रदेश में भी गर्मी अपने तेवर दिखा रही है और मौसम विभाग के अनुसार बारिश का कोई भी अनुमान नहीं है। अगले सात दिनों तक गर्मी लगातार बढ़ेगी साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान की बात करें तो 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Bihar Weather

बिहार में भी होली से पहले ग्रर्मी का ट्रेलर शुरू हो गया है और लगातार गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। बारिश के कोई भी आसार नहीं है और अगले दो दिनों तक मौसम स्थिर रह सकता है। दोपहर के समय पटना, औरंगाबाद, छपरा, शेखपुरा, बक्सर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है।

Himachal Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 28 Feb
Aaj Ka Mausam 28 Feb

28 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उसमें बिलासपुर, शिमला, मंडी, सोलन और कांगड़ा जिले शामिल हैं। मनाली और आसपास के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है।

ALSO READ: Delhi-UP में गर्मी दिखाने लगी तेवर, 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।