The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1 vs Day 2: शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने काफी मशक्कत करने के बाद सिनेमाघरों में दस्तक दी. कोर्ट केस होने के बाद ये फिल्म थिएटर तक आई है. लेकिन विवादों में होने के बावजूद इसका कलेक्शन कुछ खास देखने को नहीं मिला है. साथ ही जैसा कि मेकर्स इससे उम्मीद लगा रहे थे, वैसा ये फिल्म परफॉर्म नहीं कर पाई है. तो चलिए जान लेते हैं कि ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दो दिन में कितनी कमाई की है.
The Kerala Story 2 collection: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे दिन कितना कमाया?

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन 75 लाख रुपये ही कमाए थे. लेकिन शनिवार को इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी दिखी है, फिल्म ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं अगर फिल्म के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 5.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
The Kerala Story 2 Day 2 earnings: क्या पहले पार्ट से बेहतर है कमाई

‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि इस फिल्म के पहले पार्ट यानी ‘द केरल स्टोरी’ जो साल (2023) में आई थी, उसने दूसरे दिन 11 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह देखा जाए तो कमाई के मामले में ‘द केरल स्टोरी 2’ पहले पार्ट से पीछे रह गई है.
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1 vs Day 2: सच्ची घटनाओं पर आधारित है कहानी

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स का दावा है कि इसकी कहानी असल घटनाओं पर आधारित है. कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी में रिश्ते में धोखा और कथित धर्म परिवर्तन दिखाया गया है. इसमें तीन अलग-अलग राज्यों की कुछ युवा लड़कियों की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में लीड रोल में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया जैसे एक्ट्रेस नजर आई हैं. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले समय में ये फिल्म और बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी या नहीं.
Read More: Rashmika और Vijay के रिसेप्शन में आएंगे पीएम मोदी, गृह मंत्री को भी मिला इंविटेशन


Download Android App
Download iOS App




