Rashmika और Vijay के रिसेप्शन में आएंगे पीएम मोदी, गृह मंत्री को भी मिला इंविटेशन

Summary :

Rashmika Vijay Meets PM Modi: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने 26 फरवरी, 2026 को फाइनली काफी समय तक डेट करने के बाद शादी कर ली है. कपल ने उदयपुर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की और अब 4 मार्च, 2026 को हैदराबाद में रिसेप्शन दिया जाएगा. ऐसे में आज सुबह रश्मिका और विजय की गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीरें वायरल हो गईं, दोनों ने अमित शाह को भी अपने रिसेप्शन में आमंत्रित किया था. लेकिन अब, VIROSH की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल…

Rashmika Vijay Meets PM Modi: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने 26 फरवरी, 2026 को फाइनली काफी समय तक डेट करने के बाद शादी कर ली है. कपल ने उदयपुर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की और अब 4 मार्च, 2026 को हैदराबाद में रिसेप्शन दिया जाएगा. ऐसे में आज सुबह रश्मिका और विजय की गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीरें वायरल हो गईं, दोनों ने अमित शाह को भी अपने रिसेप्शन में आमंत्रित किया था.

लेकिन अब, VIROSH की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस जोड़े ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उन्हें भी रिसेप्शन में आमंत्रित किया था. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विजय और रश्मिका प्रधानमंत्री से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें शॉल भेंट कर रहे हैं.

 Virosh Wedding: पीएम मोदी ने दी बधाई में क्या कहा?

Rashmika Vijay Meets PM Modi
Rashmika Vijay Meets PM Modi (Source: Social Media)

विजय और रश्मिका की शादी से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने इस कपल को बधाई देते हुए एक लेटर लिखा था. उन्होंने लिखा था कि, “माधवी और गोवर्धन राव देवरकोंडा जी, 26 फरवरी 2026 को होने वाले विजय और रश्मिका के विवाह समारोह में आपका निमंत्रण पाकर हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. देवरकोंडा और मंदन्ना परिवारों को इस हार्दिक और शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई, यह विजय और रश्मिका के जीवन में एक नए, खूबसूरत अध्याय की शुरुआत है.”

Rashmika Vijay with PM Modi: पीएम मोदी ने क्या कहा

Rashmika Vijay Meets PM Modi
Rashmika Vijay Meets PM Modi (Source: Social Media)

आगे पत्र में उन्होंने लिखा था कि, “विजय और रश्मिका दोनों ही फिल्मों में स्क्रिप्ट के लिए नए नहीं हैं. लेकिन उनके वास्तविक जीवन का यह दिव्य रूप से रचा गया अध्याय, जो प्रेम और स्नेह से भरा है, निश्चित रूप से उनके द्वारा सिल्वर स्क्रीन पर रचे गए जादू को भी मात देगा. प्रेम और समझदारी के साथ, वे जिम्मेदारियों को साझा करें, एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करें, एक-दूसरे की खूबियों से सीखें और सच्चे साथी बनकर जीवन की यात्रा करें. इस शुभ अवसर पर कपल और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं.”

Rashmika Vijay Meets PM Modi: कब होगा रिसेप्शन?

Rashmika Vijay Meets PM Modi
Rashmika Vijay Meets PM Modi (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रश्मिका और विजय का वेडिंग रिसेप्शन, 4 मार्च, 2026 को हैदराबाद में होगा और ऐसी उम्मीद है कि इस मौके पर साउथ और बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स इसका हिस्सा बनेंगे. हालांकि अब तक ये नहीं बताया गया है कि कौन कौन से सेलेब्स इस रिसेप्शन में आएंगे.

Read More: Sony Sab के कलाकार कैसे मनाते हैं होली? जानें इस त्योहार की कहानी एक्टर्स की जुबानी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।