Arvind Kejriwal Excise Policy Case : शराब घोटाला केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI केस में बरी कर दिया है। कोर्ट ने शुक्रवार, 27 फरवरी को कहा- दोनों के खिलाफ सबूत नहीं है, आरोप साबित नहीं होता। CBI ने साजिश गढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका सिद्धांत ठोस सबूतों की जगह अनुमान पर था।
बता दें CBI ने इस मामले में 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए सभी को बरी कर दिया।
अब बड़ी खबर आ रही रही है कि इसे लेकर सीबीआई फौरन दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर दी है। हाईकोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की है। आबकारी नीति मामले में केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को बरी किए जाने पर सीबीआई ने कहा था कि ‘जांच के कई पहलुओं को या तो नजरअंदाज किया गया या पर्याप्त रूप से विचार नहीं किया गया।’
रो पड़े केजरीवाल
बता दें, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को सीबीआई केस में बरी कर दिया। जिस के बाद वे मीडिया के सामने ही भावुक हो उठे।
बता दें, इस मौके पर उन्होंने अपने मीडिया बयान में कहा, “पिछले कुछ सालों से जिस तरह से बीजेपी शराब घोटाला, शराब घोटाला कर रही थी। हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी। आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए और हम सबको डिस्चार्ज कर दिया। हम हमेशा कहते थे कि हमें भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा है।
Arvind Kejriwal Excise Policy Case : उन्होंने आगे कहा,

“मैं जज साहब का बहुत-बहुत शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया। सत्य की जीत हुई। भगवान हमारे साथ है। मोदी जी और अमित शाह जी ने मिलकर आजाद भारत का यह सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए हमारी पार्टी के सबसे बड़े पांच नेताओं को जेल में डाल दिया। आज तक आजाद भारत के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ। सिटिंग चीफ मिनिस्टर को घर से घसीटकर जेल में डाला गया और छह महीने तक जेल में रखा गया।
“हमारे उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दो साल तक जेल में रखा गया। हमारे ऊपर कीचड़ फेंका गया। 24 घंटे टीवी चैनलों पर डिबेट चलती थी, खबरें दिखाई जाती थीं कि…(वे इतना कहते भावुक हो उठे और रोने लगे, जिसके बाद मनीष सिसोदिया ने उन्हे संभाला।
इसके बाद उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि सत्ता के लिए इस तरह से खिलवाड़ मत कीजिए देश के साथ। इस तरह से संविधान के साथ खिलवाड़ मत कीजिए। आपको सत्ता चाहिए, अच्छे काम कीजिए। आज देश के सामने कितनी बड़ी समस्याएं हैं। महंगाई है, बेरोजगारी है, पूरे देश में सड़कें टूटी पड़ी हैं, चारों तरफ पॉल्यूशन ही पॉल्यूशन है, चारों तरफ देश में इतनी समस्याएं हैं उनका समाधान करके सत्ता में आइए न। केजरीवाल पर आम आदमी पर्टी पर झूठे केस क्यों करते हैं।”
हाई कोर्ट जाएगी सीबीआई
बता दें वहीं, कोर्ट की सुनवाई के बाद सीबीआई इस मामले को यहीं खत्म करने के मूड में नहीं लग रही। सीबीआई ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में अपील कर दी है।
यह भी पढ़ें – इस राज्य में दिल्ली पुलिस पर गिरी गाज! गिरफ्तार हुए 20 जवान, जानें क्या है पूरा मामला


Download Android App
Download iOS App




