Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Celebration: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हाल ही में 26 फरवरी के दिन सात फेरे लेकर फैंस को खुश कर दिया है. कपल को शादी के बंधन में बंधता देख हर कोई उन्हें बधाई देता दिखाई दिया है. दोनों ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी थी. इसके बाद उन्होंने पैपराजी को मिठाइयां भी बाटी थीं और अब उन्होंने इस खुशी को पूरे देश के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया है. आपको बता दें कि कपल देशभर में मिठाई बांटकर सबका मुंह मीठा कराने जा रहा है.
Vijay Deverakonda: पोस्ट शेयर दिया फैंस को सरप्राइज

हाल ही में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें लिखा है कि, ‘इस देश के प्यार लोग, आप हमेशा से हमारे सफर और प्यार का हिस्सा रहे हो और आप सबके साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए बेहद खुशी की बात होगी और भारत में कोई भी जश्न कैसे मनाया जाता है? मिठाई और खाने के साथ.’
अपनी बात जारी रखते हुए कपल ने आगे लिखा, ‘इसलिए 1 मार्च को हम प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक को पूरे देश में भेज रहे हैं जिससे अपने जीवन के इस खास पल को आप सबके साथ शेयर कर सकें. साथ ही, हम देश भर के कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे. आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं.’
Rashmika and Vijay Wedding Celebration: 21 राज्यों में जाएगी मिठाई

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जिन राज्यों में मिठाई भेज रहे हैं, उसमें तेलंगाना, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिल नाडु, पुडुचेरी और बिहार शामिल है. इन राज्यों के एक-दो शहरों में मिठाई पहुंचाई जाएगी.
Rashmika Mandanna: इन 16 मंदिरों में होगा अन्नदान

वहीं जिन मंदिरों में अन्नदान किया जाएगा, उसमें शिवोहम मंदिर (बेंगलुरु), श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर (वृंदावन), श्री रुकमणि मंदिर (गुवाहाटी), श्री श्री गोविंग धाम मंदिर इस्कॉन (अहमदाबाद), श्री श्री राधा राज बिहारी जी मंदिर (रायपुर), गोविंद देव जी मंदिर (जयपुर), श्री चामुंडेश्वरी मंदिर (मैसूर), राधा कृष्ण मंदिर (बेंगलुरु) समेत अन्य राज्यों के प्रमुख मंदिर शामिल हैं.
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Celebration: कब होगा रिसेप्शन
इसी के साथ आपको बता दें कि, कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर के मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स में शादी की थी. वहीं अब इसके बाद 4 मार्च को वो हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं, जो कि शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस रिसेप्शन में कई बड़े बड़े सेलेब्स शामिल होंगे. कपल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह को भी इनविटेशन दिया है. ऐसे में शादी के बाद अब इस ग्रैंड रिसेप्शन की तस्वीरों का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार रहेगा.
Read More: Rashmika और Vijay के रिसेप्शन में आएंगे पीएम मोदी, गृह मंत्री को भी मिला इंविटेशन


Download Android App
Download iOS App




