CBSE Board Exams Postponed: आज कल सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज़ का जाल काफी तेजी से फैलता जा रहा है। इस फेक खबर का शिकार बने हैं विदेश में पढ़ाई कर रहे CBSE के छात्र। खाड़ी देशों में CBSE बोर्ड की परीक्षाएं रद्द होने का दावा करने वाला सर्कुलर वायरल हो रहा है। CBSE ने फेक न्यूज़ अलर्ट जारी कर अफवाहों से बचने की सलाह दी है। जानिए सूबे समेत अन्य देशों में CBSE बोर्ड परीक्षाएं रद्द हुई या नहीं।
10th and 12th Exams Postponed: छात्रों को बोर्ड का निर्देश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस वायरल दावे को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि उनकी तरफ से परीक्षाओं को रद्द करने या मूल्यांकन के मानदंडों में बदलाव करने वाला कोई भी सर्कुलर जारी नहीं किया है। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करने की अपील की है। सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर दी गई जानकारी को ही सच माना जाना चाहिए।
US Israel Attack on Iran: फेक सर्कुलर में क्या था?

सोशल मीडिया पर एक फेक (झूठा) सर्कुलर वायरल हो रहा है, जो बिल्कुल CBSE के लेटरहेड जैसा बनाया गया है। इसमें दावा किया गया है कि मिडल ईस्ट में असाधारण हालात और युद्ध जैसे माहौल के कारण 28 फरवरी 2026 को होने वाले सभी भाषा के पेपर रद्द कर दिए गए हैं। सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि 7 मार्च 2026 को होने वाली 10वीं की सामाजिक विज्ञान (SST) की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। इसके अलावा, इसमें लिखा है कि रद्द की गई परीक्षाओं के लिए छात्रों को प्री-बोर्ड और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर ‘कंपोजिट इवैल्यूएशन’ से अंक दिए जाएंगे।
CBSE Latest News: सर्कुलर में व्याकरण की गलतियों से खुली पोल
अगर आप इस सर्कुलर को थोड़ा ध्यान से देखेंगे तो आपको कई व्याकरण संबंधी गलतियां देखने को मिलेंगी। उदाहरण के लिए, इसमें ‘Examination Centres’ की जगह ‘examinece tentres’ और ‘Extraordinary’ की जगह ‘extradinary’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। आधिकारिक बोर्ड के सर्कुलर में इस तरह की गलतियां नहीं होती हैं, तो इन गलतियों से इसके नकली होना का बड़ा सबूत मिला है।
Important Alert!!
This is a fake circular. An official update will follow. pic.twitter.com/ofhLK5doUy— CBSE HQ (@cbseindia29) March 1, 2026
अपडेट के लिए सिर्फ सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें

CBSE बोर्ड ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों और स्टाफ को इस फर्जी खबर के बारे में जानकारी दें। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पढ़ाई और परीक्षाओं पर ध्यान दें। किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए सिर्फ सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @cbseindia29 को ही फॉलो करें।
यह भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर श्रीनगर से लखनऊ तक प्रदर्शन, तस्वीर लेकर सड़कों पर उतरे लोग, जमकर की नारेबाजी























