‘Akash के मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने से लोगों में बेचैनी…’, Mayawati का बड़ा बयान

Summary :

मायावती ने आकाश आनंद के समर्थन में दिया बड़ा बयान

मायावती ने आकाश आनंद के बसपा के मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे कई लोगों में स्वाभाविक बेचैनी है। उन्होंने आकाश आनंद को पार्टी के आत्म-सम्मान के कारवां को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी है और कहा कि पार्टी को अवसरवादी और स्वार्थी लोगों की जरूरत नहीं।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने आकाश आनंद के बसपा के मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आकाश आनंद के मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने पर आपत्ति जताने वालों को फटकार लगाई है। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद के उतार-चढ़ाव और उन्हें मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है।

बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देश में बीएसपी बहुजन हित की एकमात्र अंबेडकरवादी पार्टी है तथा पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने और पश्चाताप करने पर उन्हें वापस लेने की परंपरा है। इसी क्रम में आकाश आनंद के उतार-चढ़ाव और उन्हें मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है। पार्टी को उम्मीद है कि अब आकाश आनंद बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के आत्म-सम्मान के कारवां को आगे बढ़ाने और उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी पूरी तनम्यता और जी-जान से निभाएंगे, अर्थात पार्टी को अवसरवादी और स्वार्थी लोगों की कतई जरूरत नहीं।”

मायावती ने एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस, भाजपा और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “वैसे भी कांग्रेस, भाजपा और सपा आदि पार्टियों के सहारे और इशारे पर चलकर बहुजनों की एकता और बीएसपी को कमजोर करने वाले बरसाती मेंढकों की तरह के संगठन और दलों के नेता चाहे निजी स्वार्थ में विधायक, सांसद और मंत्री क्यों न बन जाएं, इनसे समाज का कुछ भला होने वाला नहीं। लोग सावधान रहें।”

बता दें, बसपा मुखिया मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था। साथ ही उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर समेत सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। हालांकि, बाद में मायावती ने आकाश आनंद पर भरोसा जताते हुए फिर से उन्हें बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर एक बयान भी जारी किया था।

इस बयान में बताया गया कि आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, साथ ही उन्हें देश में पार्टी के आगे के कार्यक्रम भी दिए गए। उम्मीद है कि इस बार वह पार्टी और मूवमेंट के हित में, हर प्रकार की सावधानी बरतते हुए, पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सराहनीय योगदान देंगे।

बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने के बाद आकाश आनंद ने पार्टी की मुखिया मायावती का आभार जताया था। उन्होंने कहा था कि बसपा प्रमुख मायावती ने मेरी गलतियों को माफ किया और एक मौका दिया है कि मैं बहुजन मिशन और मूवमेंट को मजबूत करने में अपना योगदान दूं।

कौन हैं रजित गुप्ता? जिन्होंने JEE Advanced 2025 में किया Top

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.