भूकंप के झटको से कांप उठा फिलीपींस, रिक्टर स्केल पर 6.7 दर्ज की गई तीव्रता, दहशत में लोग

Philippines Earthquake News

Philippines Earthquake News:जापान के बाद आप फिलीपींस की धरती भी भूकंप से कांप उठी। आज यानी बुधवार को फिलीपींस में जोरदार भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र बकुलिन शहर से 68 किलोमीटर पूर्व में था। भूकंप इतना भयंकर था कि लोग डरकर घरों से बाहर निकलकर भागने लगे।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार यह भूकंप धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे आया था। फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी फिवोल्क्स ने बताया कि यह भूकंप समुद्र में आया है, इसलिए नुकसान और आफ्टरशॉक्स की संभावना बनी हुई है। हालांकि, फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान या चोट की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है।

लोग घबराकर घरों से बाहर भागे

Philippines Earthquake
Philippines Earthquake (Image- Social Media)

सुरिगाओ डेल सुर प्रांत के हिनातुआन शहर के स्थानीय पुलिस प्रमुख जोई मोनाटो ने बताया कि भूकंप बहुत ज्यादा तेज नहीं था, लेकिन लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने कहा कि फिलहाल इलाके के सभी लोग सुरक्षित हैं और अभी तक किसी बड़ी क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है।

भूकंप का केंद्र मिंदानाओ द्वीप के दावाओ ओरिएंटल इलाके के पास था। यह क्षेत्र रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां होती रहती हैं। भूकंप की गहराई कम होने के कारण इसके झटके लोगों को ज्यादा तेज महसूस हुए।

Earthquake In Philippines: लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Philippines Earthquake News
Earthquake In Philippines (Image- Social Media)

अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि आफ्टरशॉक्स आने पर सुरक्षित जगह पर रहें। अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। स्थानीय सरकार और राहत टीमें अलर्ट पर हैं। अगर कोई नुकसान होता है, तो उसकी जांच की जा रही है। फिलीपींस मेंहर साल हजारों भूकंप आते हैं, लेकिन ज्यादातर छोटे होते हैं। यह भूकंप हाल के दिनों में आए मध्यम स्तर के झटकों में से एक है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे भूकंप प्राकृतिक हैं।

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला के तेल पर अब ट्रंप का राज! अमेरिका को मिलेगा 50 मिलियन बैरल तेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।