इंतजार हुआ खत्म, PM किसान योजना की 22वीं किस्त आज होगी जारी, खाते में आएंगे 2 हजार

Summary :

PM Kisan Yojana 22nd Installment: PM किसान योजना की आज 22वीं किस्त जारी हो जाएगी और किसानों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। आज शाम 5 बजे किस्त जारी करने का कार्यक्रम शुरू होगा जिसमें PM मोदी के साथ, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के CM भी शामिल हो सकते है। इस दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए बताया कि सरकार की प्रमुख किसान सहायता योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त आज जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज असम दौरा है और वह गुवाहाटी से किस्त जारी करेंगे, जिसके…

PM Kisan Yojana 22nd Installment: PM किसान योजना की आज 22वीं किस्त जारी हो जाएगी और किसानों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। आज शाम 5 बजे किस्त जारी करने का कार्यक्रम शुरू होगा जिसमें PM मोदी के साथ, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के CM भी शामिल हो सकते है। इस दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए बताया कि सरकार की प्रमुख किसान सहायता योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त आज जारी की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज असम दौरा है और वह गुवाहाटी से किस्त जारी करेंगे, जिसके तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से देश भर के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी जाएगी।

PM Kisan Yojana 22nd Installment: किसानों को प्रत्यक्ष आय सहायता

PM Kisan Yojana 22nd Installment
PM Kisan Yojana 22nd Installment (Source: Social Media)

फरवरी 2019 में योजना शुरू होने के बाद से, केंद्र सरकार ने किसानों के बैंक खातों में सीधे 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी है। 22वीं किस्त जारी होने के साथ ही कुल वितरण राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना ने छोटे और सीमित किसानों को प्रत्यक्ष आय सहायता प्रदान करके खेती के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और सतत परिवर्तन की नींव रखी है।

PM Kisan Payment Status: प्रतिवर्ष 6,000 रुपये तीन समान किस्त

PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana (Source: Social Media)

इस योजना के तहत, किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये तीन समान किस्तों में मिलते हैं, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा किए जाते हैं। आगामी किस्त के तहत 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी वित्तीय सहायता मिलेगी। समय पर मिलने वाली सहायता किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक और अन्य कृषि सामग्री जैसे कृषि खर्चों को पूरा करने में मदद करती है। यह सहायता शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल सहित घरेलू जरूरतों को पूरा करने में भी मदद करती है।

ALSO READ: जल्द आएगी किसान निधि की 22 वीं किस्त, उससे पहले e-KYC जरूर करा लें, वरना अटक सकते हैं पैसे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।