PM Modi ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा में राष्ट्रीय ‘पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम प्रदर्शनी’ के दौरान भगवान जगन्नाथ की मूर्ति खरीदी। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने डिजिटल पेमेंट के जरिए खरीदारी की। इसका वीडियो भी सामने आया है।
PM Modi ने खरीदी भगवान जगन्नाथ की मूर्ति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi ) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा में राष्ट्रीय ‘पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम प्रदर्शनी’ के दौरान भगवान जगन्नाथ की मूर्ति खरीदी। दरअसल, पीएम मोदी विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद ‘पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम प्रदर्शनी’ में गए। जहां कारीगरों और शिल्पकारों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे बातचीत की और एक शिल्पकार से भगवान जगन्नाथ की कलाकृति खरीदी। उन्होंने क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआई के जरिए कलाकृति को डिजिटल भुगतान करके खरीदी।
वीडियो में पीएम मोदी(PM Modi ) शिल्पकार से पूछ रहे हैं कि आपसे मुझे क्या खरीदना चाहिए। इसके बाद कारीगर पीएम मोदी को भगवान जगन्नाथ की कलाकृति खरीदने के लिए कहता है। पीएम मोदी यूपीआई के जरिए भुगतान करते हैं, उनसे पूछते हैं कि पेमेंट मिल गया क्या?प्रधानमंत्री मोदी के मूर्ति खरीदने और डिजिटल भुगतान करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
पीएम मोदी(PM Modi ) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी में आस्था और संस्कृति का जरा सा भी सम्मान होगा वो पार्टी कभी गणपति पूजा का विरोध नहीं कर सकती। आज की कांग्रेस को गणपति पूजा से भी नफरत है। महाराष्ट्र की धरती गवाह है कि आजादी की लड़ाई में लोकमान्य तिलक के नेतृत्व में गणपित उत्सव भारत की एकता का उत्सव बन गया था। गणेश उत्सव में हर एक समाज और हर वर्ग के लोग एक साथ जुड़ते थे। इसलिए कांग्रेस पार्टी को गणपति पूजा से भी चिढ़ है।


Download Android App
Download iOS App



