क्या ये लैपटॉप तो नहीं! शादी पर बंटवाया ऐसा अनोखा कार्ड, खोलते ही मेहमान हुए हैरान

Summary :

Wedding Invitation card: घर में शादी हो तो लोग उसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। कपड़ों से लेकर शादी का सारा सामान खरीदने के लिए मार्केट के कई चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में इतनी तैयारियां होती है कि लोग शादी की तारीख से कई महीने पहले ही लग जाते हैं। इन्हीं में सबसे जरुरी काम होता है- कार्ड छपवाना। जिसमें पहले कार्ड की डिजाइनिंग की जाती है, फिर उसमें जो लिखना हो उसे तैयार किया जाता है, फिर छपवाने के बाद इसे महमानों को बांटने का सिलसिला शुरू होता है। वहीं, आजकल टेक्नोलॉजी विकसित होने के बाद से ही…

Wedding Invitation card

Wedding Invitation card: घर में शादी हो तो लोग उसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। कपड़ों से लेकर शादी का सारा सामान खरीदने के लिए मार्केट के कई चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में इतनी तैयारियां होती है कि लोग शादी की तारीख से कई महीने पहले ही लग जाते हैं। इन्हीं में सबसे जरुरी काम होता है- कार्ड छपवाना। जिसमें पहले कार्ड की डिजाइनिंग की जाती है, फिर उसमें जो लिखना हो उसे तैयार किया जाता है, फिर छपवाने के बाद इसे महमानों को बांटने का सिलसिला शुरू होता है। वहीं, आजकल टेक्नोलॉजी विकसित होने के बाद से ही कार्ड में भी काफी बदलाव आए हैं।

ऐसे में एक शख्स ने अपनी शादी में ऐसा अनोखा कार्ड (Wedding Invitation card) छपवाया है, जो शायद सभी के लिए यादगार रहेगा। कार्ड बंटवाने के समय में पहले तो लोग कार्ड को लैपटॉप समझ बैठे। लेकिन बाद में पता लगा कि वो कार्ड है। कार्ड के अंदर लिखा हुआ मैटर पढ़ने पर भी सभी हैरान रह गए।

Source: Pexels

लोग देखते रह गए शादी का कार्ड

दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @manoj_rationalist के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें शादी का कार्ड (Wedding Invitation card) है, उन्होंने बताया है कि उनकी शादी 16 सितंबर को तमिलनाडु के धर्मपुरी में थी। शादी के लिए उन्होंने जो कार्ड छपवाया, वो इतना अनोखा था कि जिसने भी उसे पहली बार देखा, वो देखता ही रह गया।

कार्ड खोलते ही दिखीं स्क्रीन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Kumar (@manoj_rationalist)

Courtesy: @manoj_rationalist

वीडियो में दिख रहा कार्ड एपल मैकबुक प्रो, यानी एपल कंपनी के लैपटॉप की डिजाइन का है। ये बिल्कुल लैपटॉप की तरह ही दिखाई दे रहा है। कार्ड (Wedding Invitation card) को खोलने पर स्क्रीन बनी हुई दिखाई देती है, जिसमें गूगल की तस्वीर बनी है और शादी से जुड़ी सारी जानकारियां गूगल सर्च के हिसाब से बनी हैं। शादी की सारी डिटेल्स उसी गूगल सर्च विंडो पर दी गई है।

वीडियो पर 68 लाख से ज्यादा व्यूज

आपको बता दें कि इस वीडियो (Wedding Invitation card) को 68 लाख व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- जब किसी सोशल मीडिया मार्केटियर की शादी होती है, तब ऐसा ही होता है। किसी अन्य यूजर ने कहा कि कार्ड का डिजाइन बेहद यूनिक है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Simran Sachdeva