मोदी-ट्रंप की पक्की यारी! BFF की तरह कर रहे एक दूसरे को मैसेज; Trump ने बताया ‘अच्छे दोस्त’ तो PM Modi ने भी दिया जवाब

Summary :

PM Modi Donald Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रशंसा किए जाने पर आभार व्यक्त किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘महान प्रधानमंत्री’ कहा। इस पर शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति की भावनाओं और उनके संबंधों के ‘सकारात्मक आकलन’ की गहराई से सराहना करते हैं। Trump Modi Relations: दोस्ती बरकरार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं और उनका पूर्ण…

PM Modi Donald Trump: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रशंसा किए जाने पर आभार व्यक्त किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘महान प्रधानमंत्री’ कहा। इस पर शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति की भावनाओं और उनके संबंधों के ‘सकारात्मक आकलन’ की गहराई से सराहना करते हैं।

Trump Modi Relations: दोस्ती बरकरार

PM Modi Donald Trump
PM Modi Donald Trump

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की हम तहे दिल से सराहना करते हैं और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक व वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।”

Donald Trump News: ट्रंप ने कहा, “मैं हमेशा पीएम मोदी का दोस्त रहूंगा”

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप खुलकर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते नजर आए। भारत-अमेरिका के बीच संबंधों को ‘बेहद खास’ बताते हुए ट्रंप ने कहा कि वह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं हमेशा पीएम नरेंद्र मोदी का दोस्त रहूंगा। वे एक महान प्रधानमंत्री हैं। मैं हमेशा दोस्त रहूंगा, लेकिन मुझे इस समय वे जो कर रहे हैं, वह पसंद नहीं है। लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक बेहद खास रिश्ता है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। बस कभी-कभी हमारे बीच कुछ खास पल आते हैं।”

Modi Trump Latest News: चीन के हाथों ‘खोने’ का दुःख

इस दौरान, डोनाल्ड ट्रंप भारत को चीन के हाथों ‘खोने’ संबंधी अपनी टिप्पणी से पीछे हटते दिखाई दिए। ट्रंप से उनके बयान के बारे में पूछा गया, “क्या उन्होंने भारत को चीन के हाथों खो देने के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराया है?” जवाब में उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमने किसी को जिम्मेदार ठहराया है।”

दोनों देशों में थी तनाव की स्थिति

PM Modi Donald Trump

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में भारत और अमेरिका के संबंधों में तनाव आया, क्योंकि अमेरिका ने भारत के आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया। डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त में भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया था, और फिर रूस से तेल खरीद का हवाला देते हुए अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क जोड़ा। भारत ने जवाब में अमेरिका के इस कदम को ‘अनुचित’ बताया।

यह भी पढ़ें: ‘मोदी मेरे अच्छे दोस्त रहेंगे लेकिन चीन…’, मोदी-जिनपिंग की नजदीकियों पर ट्रंप का बड़ा बयान

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।