Kiku and Krushna Fight: Krushna की लड़ाई के बाद क्या Kapil Show छोड़ने वाले हैं Kiku Sharda

Summary :

Kiku and Krushna Fight: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें लगा जैसे कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के बीच शूटिंग के दौरान बहस हो गई। वीडियो देखकर कई लोग मान बैठे कि दोनों के बीच झगड़ा हो गया है और शायद Kiku Sharda अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो छोड़ने वाले हैं। फैंस भी थोड़े परेशान थे, क्योंकि शो में कीकू और कृष्णा की जोड़ी हमेशा से लोगों को हंसाती रही है। चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे क्या सच्चाई है। Kiku and Krushna Fight अब खुद Kiku Sharda ने इन सब…

Kiku and Krushna Fight: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें लगा जैसे कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के बीच शूटिंग के दौरान बहस हो गई। वीडियो देखकर कई लोग मान बैठे कि दोनों के बीच झगड़ा हो गया है और शायद Kiku Sharda अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो छोड़ने वाले हैं। फैंस भी थोड़े परेशान थे, क्योंकि शो में कीकू और कृष्णा की जोड़ी हमेशा से लोगों को हंसाती रही है। चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे क्या सच्चाई है।

Kiku and Krushna Fight
Kiku and Krushna Fight

Kiku and Krushna Fight

अब खुद Kiku Sharda ने इन सब अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कृष्णा के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो डाली, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए और होंठ पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा कर रहे थे। फोटो के साथ उन्होंने लिखा – “ये बंधन कभी नहीं टूटेगा”। यानी साफ है कि दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं है। कीकू ने यह भी बताया कि जो वायरल वीडियो था, वो सिर्फ एक मजाक था।

Kiku and Krushna Fight
Kiku and Krushna Fight

Kiku और Krushna ने लड़ाई के बाद तोड़ी चुप्पी

कीकू ने कैप्शन में कहा कि लोग झूठी बातें फैलाना बंद करें और नेटफ्लिक्स पर चल रहे शो का मज़ा लें, क्योंकि इसके सिर्फ तीन एपिसोड ही बचे हैं। उनके इस पोस्ट के बाद फैंस को भी राहत मिली और माहौल हल्का हो गया।

इस पूरे मामले पर अर्चना पूरन सिंह ने भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि टीम में सब ठीक है और कीकू ने शो नहीं छोड़ा है। अर्चना ने साफ कहा कि ये सारी बातें सिर्फ अफवाहें हैं।

Kiku and Krushna Fight
Kiku and Krushna Fight

क्यों फैली थी झूठी खबर?

आपको बता देंं असल में झूठी खबर इसलिए भी फैली, क्योंकि कीकू जल्द ही एक नए रियलिटी शो Rise & Fall की शूटिंग भी शुरू कर रहे हैं। तो लोगों को लगा कि वो कपिल का शो छोड़कर कहीं और जा रहे हैं। लेकिन असलियत ये है कि वो कपिल शर्मा के शो में भी बने हुए हैं और साथ-साथ नया शो भी कर रहे हैं।

अगर सीधे शब्दों में कहें तो कीकू और कृष्णा में कोई लड़ाई नहीं है। दोनों की दोस्ती और बॉन्डिंग पहले जैसी ही है और जो विडियो वायरल वीडियो हुआ था वो बस एक मजाक था, शो से बाहर जाने की कोई बात सच नहीं है।

फिलहाल  ये साफ हो गया कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो की टीम में सबकुछ ठीक है। फैंस बेफिक्र होकर हंसी मजाक का मजा ले सकते हैं, क्योंकि कीकू और कृष्णा की जोड़ी अभी भी वहीं है और सबको हंसाने के लिए तैयार है।

Also Read : Baaghi 4 Review: सिर्फ़ एनिमल की कॉपी या स्टोरी में है दम, जाने कैसी है Tiger Shroff की बागी 4

Arpita Singh