Baaghi 4 Review: सिर्फ़ एनिमल की कॉपी या स्टोरी में है दम, जाने कैसी है Tiger Shroff की बागी 4

Summary :

Baaghi 4 Review: बॉलीवुड में जब भी एक्शन फिल्मों की बात होती है, तो टाइगर श्रॉफ का नाम सबसे पहले याद आता है। उनकी बाघी सीरीज़ ने उन्हें यंगस्टर्स का फेवरेट बना दिया है। अब सीरीज़ का चौथा पार्ट ‘बाघी 4’ रिलीज़ हो चुका है और फैंस में इसे लेकर काफी उत्साह था। लेकिन सवाल ये है कि क्या ये फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी है या फिर सिर्फ एक्शन तक ही सिमट गई? Baaghi 4 Review फिल्म की कहानी बहुत ज़्यादा नयापन नहीं दिखाती। एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ एक ऐसे हीरो के किरदार में हैं जो अपनी…

Baaghi 4 Review: बॉलीवुड में जब भी एक्शन फिल्मों की बात होती है, तो टाइगर श्रॉफ का नाम सबसे पहले याद आता है। उनकी बाघी सीरीज़ ने उन्हें यंगस्टर्स का फेवरेट बना दिया है। अब सीरीज़ का चौथा पार्ट ‘बाघी 4’ रिलीज़ हो चुका है और फैंस में इसे लेकर काफी उत्साह था। लेकिन सवाल ये है कि क्या ये फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी है या फिर सिर्फ एक्शन तक ही सिमट गई?

Baaghi 4 Review
Baaghi 4 Review

Baaghi 4 Review

फिल्म की कहानी बहुत ज़्यादा नयापन नहीं दिखाती। एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ एक ऐसे हीरो के किरदार में हैं जो अपनी जान पर खेलकर अपनों की मदद करता है। विलेन बेहद ताकतवर है और उसके गैंग से भिड़ना आसान नहीं, लेकिन बाघी जैसा हीरो हार मानने वालों में से नहीं है। कहानी में इमोशनल एंगल भी दिखाने की कोशिश की गई है, जैसे परिवार का दर्द और प्यार, लेकिन यह हिस्सा उतना असरदार नहीं लग पाया।

Baaghi 4 Review
Baaghi 4 Review

फिल्म में Tiger Shroff की एक्टिंग?

अगर फिल्म में सबसे ज़्यादा चमकता है तो वो है Tiger Shroff का एक्शन। हर सीन में उन्होंने अपने बॉडी स्टंट्स से वाहवाही लूटी है। मारधाड़, किक, पंच और चेज़ सीन देखकर सच में लगता है कि टाइगर को हिंदी सिनेमा का “एक्शन हीरो” क्यों कहा जाता है। कई जगह स्टंट्स इतने खतरनाक लगे कि दर्शकों ने सीट पकड़ ली।

क्यों न देखें ये फिल्म?

एक्शन के साथ-साथ फिल्म का म्यूज़िक और बैकग्राउंड स्कोर उतना अच्छा नहीं  है। गाने उतने हिट नहीं हुए जितना पिछली फिल्मों में होते थे, लेकिन बैकग्राउंड म्यूज़िक ने सीन को मजबूत बनाया। कैमरा वर्क और लोकेशन भी अच्छी लगी, खासकर फाइट वाले सीन्स।

अब अगर कमजोरियों की बात करें तो सबसे पहले दिक्कत आती है फिल्म की कहानी। पिछली बाघी फिल्मों में भी यही समस्या रही है कि कहानी ज़्यादा ध्यान खींचने वाली नहीं होती। यहां भी वही फॉर्मूला रिपीट किया गया है – विलेन, किडनेपिंग, बदला और हीरो का एक्शन। शुरुआत में फिल्म थोड़ी स्लो लगती है और बीच-बीच में खिंचती हुई भी लगती है।

विलेन में कैसे रहे Sanjay Dutt?

फिल्म में विलेन का रोल काफी दमदार हो सकता था, लेकिन वो उतना असर नहीं डाल पाया। एक्शन फिल्मों में दर्शकों को हीरो जितना मज़बूत विलेन भी चाहिए होता है, ताकि टकराव मजेदार लगे। यहां उस कमी का एहसास हुआ। फिल्म के कईं सीन रणबीर कपूर की एनिमल से मेल खाते हैं जैसे अर्जन वैली सॉंग वाला एक्शन सीन कईं तरह से कॉपी किया गया है।

कितनी मिली रेटिंग?

कुल मिलाकर ‘बाघी 4’ उन लोगों को पसंद आएगी जिन्हें सिर्फ और सिर्फ एक्शन देखना है। अगर आप नई कहानी, इमोशन या दमदार ड्रामा चाहते हैं तो शायद फिल्म आपको उतनी खास न लगे। टाइगर श्रॉफ के फैंस जरूर खुश होंगे क्योंकि उन्होंने फिर से दिखा दिया है कि उनकी फिटनेस और स्टंट्स का कोई मुकाबला नहीं।

तो मेरा मानना है कि ये फिल्म एक्शन प्रेमियों के लिए ट्रीट है, लेकिन जिन लोगों को मसालेदार कहानी चाहिए, उन्हें थोड़ा निराशा हो सकती है। हम इस मूवी को 1.5 स्टार की रेटिंग देंगे।

Also Read: September OTT Release 2025: ओटीटी लवर्स के लिए सितम्बर होगा खास, रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज, देखें लिस्ट

Arpita Singh