जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर भाजपा की रीति नीति स्पष्ट है और देश को जहां से भी खतरा होगा, वहां पर घुसकर मारेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा,’ अगर वो गोली मारेंगे तो हम गोला मारेंगे।’ मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से पूरे विश्व को भारत की शक्ति का अहसास हुआ है।
प्रधानमंत्री बुधवार रात यहां मनसरोवर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण में मोदी ने मसूद अजहर, आतंकवाद, एयर स्ट्राइक व सर्जिक्ल स्ट्राइक जैसे शब्दों को लेकर हुंकार भरी। प्रधानमंत्री ने एयर स्ट्राइक व सर्जिकल स्ट्राइक की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं आज वीरों की भूमि पर आया हूं। मैं देश के वीर सपूतों को जन्म देने वाली माताओं का आशीर्वाद लेकर कहना चाहता हूं कि देश को जहां से भी खतरा होगा, वहां पर घुसकर मारेंगे।’
उन्होंने कहा, ‘अगर वो गोली मारेंगे तो हम गोला मारेंगे… ये होती है दमदार सरकार। ये दम तब आता है जब दिल और दिमाग सिर्फ भारत के लिए सोचता है, सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए सोचता है।’ कांग्रेस पर वार करते हुए मोदी ने कहा,’कांग्रेस सरकारों का रवैया देश में आतंकवादी हमलों के समय कैसा रहा है वह भी भूलना नहीं चाहिए। देश में इतने धमाके हुए.. जयपुर में भी आतंकियों ने सीरियल बलास्ट करके दहला दिया। तब कांग्रेस ने कोई सख्ती दिखाई थी क्या? कांग्रेस की सरकार हिम्मत नहीं दिखा पाती थी। लेकिन देश की सुरक्षा को लेकर हमारी नीति रीति साफ है और देश को चौकीदार पर भरोसा है।’
मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से पूरे विश्व को भारत की शक्ति का अहसास हुआ है। उन्होंने कहा, ‘इसके साथ पाकिस्तान में भी एक छोटा समूह जो सच्चे अर्थ में पाकिस्तान का उज्ज्वल भविष्य चाहता है वो भी अब खुलकर आतंकवाद के खिलाफ बोलने लगा है।


Download Android App
Download iOS App



