594 लंबा Ganga Expressway, 6 घंटे का सफर…PM मोदी ने किया उद्घाटन, संबोधन में कही 5 बड़ी बातें

Summary :

PM Modi Inaugurates Ganga Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद पूजा-अर्चना भी की और बाद वे हरदोई के लिए रवाना हुए। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लगभग 36,230 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उपस्थित थे। PM Modi Inaugurates Ganga Expressway: ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, छह लेन वाला, ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है। यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़…

PM Modi Inaugurates Ganga Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद पूजा-अर्चना भी की और बाद वे हरदोई के लिए रवाना हुए। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लगभग 36,230 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उपस्थित थे।

PM Modi Inaugurates Ganga Expressway: ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर

PM Modi Inaugurates Ganga Expressway
PM Modi Inaugurates Ganga Expressway (Source: Social Media)

गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, छह लेन वाला, ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है। यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज – से होकर गुजरता है, जिससे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्र एक हाई-स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से जुड़ जाते हैं। इस परियोजना से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय वर्तमान 10-12 घंटे से घटकर लगभग छह घंटे तक हो जाएगा।

PM मोदी ने संबोधन में कही 5 बड़ी बातें

  1. गंगा एक्सप्रेसवे के साथ कई एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा और मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा।
  2. बिहार चुनाव और गुजरात निकाय चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब पांच राज्यों के चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है।
  3. यूपी सरकार ने एक्सप्रेस-वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है। इसमें विकास का विजन और विरासत के दर्शन होते हैं।
  4. सपा विकास विरोधी भी और नारी विरोधी भी है। नारी शक्ति वंदन संशोधन के दौरान एक बार फिर देश ने कांग्रेस और सपा का नारी विरोधी चेहरा देखा है।
  5. यूपी को पिछड़ा कहा जाता था, लेकिन आज उत्तरप्रदेश एक ट्रिलियन economy बनने की ओर आगे बढ़ रहा है।

आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का निर्माण

गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बढ़ेगी साथ ही यात्रा का समय भी कम होगा। बताया जा रहा है कि अब मेरठ और प्रयागराज जाना अधिक आसान हो जाएगा। अभी इसमें 10-12 घंटों में यात्रा पूरी होती है लेकिन अब यात्रा में लगभग 6 घंटे लगेंगे साथ ही शाहजहाँपुर जिले में 3.5 किलोमीटर लंबी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का निर्माण है।

Ganga Expressway Opening: रोजगार के अवसर पैदा होने की भी उम्मीद

Ganga Expressway Opening
Ganga Expressway Opening (Source: Social Media)

इस परियोजना का उद्देश्य किसानों को शहरी और निर्यात बाजारों तक सीधी पहुंच प्रदान करना है, जिससे उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके और ग्रामीण आय में वृद्धि हो सके। इस परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलने और पूरे क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की भी उम्मीद है।

ALSO READ: काशी पहुंचे PM मोदी, विधि-विधान से की पूजा अर्चना, आज 594 KM लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, जानें इसकी खासियत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।