मालदीव पहुंचे PM Modi, मुइज़्ज़ू ने गले लगाकर किया स्वागत, द्विपक्षीय मामलों पर होगी चर्चा

Summary :

PM Modi दो देशों के दौरे के लिए विदेश यात्रा पर है। ब्रिटेन की यात्रा के समापन के बाद अब मालदीव पहुंच गए है। maldives पहुंचते ही राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने गले मिलकर अभिवादन किया। इस अवसर पर मालदीव के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह सुरक्षा मंत्री भी मौजूद थे। साथ ही PM मोदी के भव्य स्वागत के लिए बड़े-बड़े पोस्टर, रंग-बिरंगे बैनर और भारतीय झंडे लगे हुए थे। PM Modi का भव्य स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को maldives के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आमंत्रित किया है और…

PM Modi दो देशों के दौरे के लिए विदेश यात्रा पर है। ब्रिटेन की यात्रा के समापन के बाद अब मालदीव पहुंच गए है। maldives पहुंचते ही राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने गले मिलकर अभिवादन किया। इस अवसर पर मालदीव के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह सुरक्षा मंत्री भी मौजूद थे। साथ ही PM मोदी के भव्य स्वागत के लिए बड़े-बड़े पोस्टर, रंग-बिरंगे बैनर और भारतीय झंडे लगे हुए थे।

PM Modi का भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को maldives के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आमंत्रित किया है और वे देश के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मालदीव में PM मोदी के स्वागत के लिए पोस्टर, PM मोदी की तस्वीर के बैनर और मालदीव की सड़कों पर भारतीय झंडे लहरा रहे थे। बता दें कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव की तीसरी यात्रा है और राष्ट्रपति मुइज्जू के कार्यकाल के दौरान किसी भी सरकार के प्रमुख की पहली यात्रा है।

द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा

PM Modi की मालदीव यात्रा कई मायनों में अहम मानी जा रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ वार्ता करेगे और प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

ब्रिटेन यात्रा का समापन

PM Modi 23 से 24 जुलाई तक ब्रिटेन दौरे पर थे, इस दौरान ब्रिटेन के PM किएर स्टार्मर से के निवास चेकर्स में मुलाकात की। इस दौरान ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से दोनों अर्थव्यवस्थाओं में द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, आर्थिक सहयोग और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

ALSO READ: PM Modi मालदीव के लिए रवाना, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।