PM Modi मालदीव के लिए रवाना, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

Summary :

PM Modi दो देशों के दौरे के लिए विदेश यात्रा पर है। सबसे पहले ब्रिटेन की यात्रा पूरी करने और कई ऐतिहासिक समझौते करने के बाद अब maldive के लिए रवाना हो गए है। बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर 25 से 26 जुलाई तक PM Modi राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। वह भारत – मालदीव राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर भी मालदीव यात्रा पर हैं। #WATCH माले | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपनी दो दिवसीय…

PM Modi दो देशों के दौरे के लिए विदेश यात्रा पर है। सबसे पहले ब्रिटेन की यात्रा पूरी करने और कई ऐतिहासिक समझौते करने के बाद अब maldive के लिए रवाना हो गए है। बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर 25 से 26 जुलाई तक PM Modi राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। वह भारत – मालदीव राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर भी मालदीव यात्रा पर हैं।

PM Modi की ब्रिटेन यात्रा

PM Modi 23 से 24 जुलाई तक ब्रिटेन दौरे पर थे, इस दौरान ब्रिटेन के PM किएर स्टार्मर से के निवास चेकर्स में मुलाकात की। इस दौरान ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से दोनों अर्थव्यवस्थाओं में द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, आर्थिक सहयोग और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

FTA पर हुआ समझौता

PM Modi ने ब्रिटेन की सरकार और प्रधानमंत्री स्टार्मर द्वारा किए गए गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। FTA व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह समझौता दोनों देशों के उपभोक्ताओं और कारोबारियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इससे भारत के कपड़े, जूते, गहने, समुद्री खाद्य और इंजीनियरिंग उत्पादों को ब्रिटेन की बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। वहीं, ब्रिटेन से आने वाले प्रोडक्ट्स भी भारत में सस्ते मिलेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

ALSO READ: भारत-ब्रिटेन के बीच FTA पर लगी मुहर, जानें india को इस डील से क्या होगा फायदा?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।