Madhya Pradesh के 23 जिलों में बाढ़ की चेतावनी, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

Summary :

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं, जिसका जनजीवन पर असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए, राज्य के 23 जिलों में अचानक बाढ़ की स्थिति बनने की चेतावनी जारी की गई है। जानकारी के अनुसार राज्य में इस बार मानसून मेहरबान है, अधिकांश हिस्सों में औसत से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि इस बार अब तक 21 इंच बारिश दर्ज हुई है, जो औसत बारिश से 7.3 इंच अधिक है। Madhya Pradesh: घरों में आ रहा पानी मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक…

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं, जिसका जनजीवन पर असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए, राज्य के 23 जिलों में अचानक बाढ़ की स्थिति बनने की चेतावनी जारी की गई है। जानकारी के अनुसार राज्य में इस बार मानसून मेहरबान है, अधिकांश हिस्सों में औसत से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि इस बार अब तक 21 इंच बारिश दर्ज हुई है, जो औसत बारिश से 7.3 इंच अधिक है।

Madhya Pradesh: घरों में आ रहा पानी

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक बार फिर बारिश के दौर ने जोर पकड़ लिया है। इससे कई मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। नदी नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। ओरछा और झांसी के बीच सातार नदी का जल स्तर बढ़ने पर आवागमन बाधित है। इसी तरह सागर के बीना में कई क्षेत्रों में सड़कों का पानी घरों में भर गया है।

Madhya Pradesh
Madhya Pradesh

मौसम विभाग ने राज्य में तेज बारिश के चलते कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बनने की चेतावनी जारी की है। राज्य में अब तक सबसे अधिक बारिश निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर में सामान्य बारिश से 15 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर और आगर-मालवा में अब तक 10 इंच से भी कम बारिश हुई है।

Madhya Pradesh
Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: इन हिस्सों में बाढ़ की चेतावनी

राज्य में आगामी 24 घंटे में राज्य के पूर्वी हिस्से के अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवानी, शहडोल, सीधी और उमरिया जिलों में बारिश के चलते अचानक बाढ़ की हालत बन सकती है। इसी तरह के हालात पश्चिम मध्य प्रदेश के अशोक नगर, गुना, रायसेन, शिवपुरी, और विदिशा में भी अचानक बाढ़ की हालत बनने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें- गुजरात : कच्छ में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन, 875 करोड़ के मादक पदार्थ को किया गया नष्ट

Neha Singh