भारत-ब्रिटेन के बीच FTA पर लगी मुहर, जानें india को इस डील से क्या होगा फायदा?

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के बीच एक ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देना है। प्रेस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ब्रिटेन की सरकार और प्रधानमंत्री स्टार्मर द्वारा किए गए गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह समझौता दोनों देशों के उपभोक्ताओं और कारोबारियों के लिए…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के बीच एक ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देना है।

प्रेस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ब्रिटेन की सरकार और प्रधानमंत्री स्टार्मर द्वारा किए गए गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह समझौता दोनों देशों के उपभोक्ताओं और कारोबारियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इससे भारत के कपड़े, जूते, गहने, समुद्री खाद्य और इंजीनियरिंग उत्पादों को ब्रिटेन की बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। वहीं, ब्रिटेन से आने वाले प्रोडक्ट्स भी भारत में सस्ते मिलेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

 FTA
FTA

इस समझौते से भारत को क्या होगा फायदा?

इस FTA समझौते से भारतीय कृषि उत्पादों और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को भी नए अवसर मिलेंगे। पीएम मोदी ने बताया कि अगले दशक के लिए दोनों देश ‘विजन 2035’ के तहत तकनीक, शिक्षा, रक्षा, जलवायु और लोगों के आपसी संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत और यूके मिलकर नई पहलें कर रहे हैं। ब्रिटेन की छह यूनिवर्सिटी भारत में अपने कैंपस खोलने जा रही हैं, जिनमें से एक गुरुग्राम में खुल चुका है। यह पहल छात्रों के लिए नए अवसर लेकर आएगी।

India-UK trade deal signed: Landmark multi-billion dollar free trade agreement sealed during PM Modi's visit; all about the FTA - Times of India

पहलगाम आतंकी हमले का किया जिक्र

पीएम मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी तरह के दोहरे मापदंड को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं होने देना चाहिए। क्रिकेट पर बात करते हुए पीएम मोदी ने इसे सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि भावना बताया। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच क्रिकेट एक गहरा जुड़ाव है।

प्रधानमंत्री स्टार्मर ने भी इस FTA समझौते को ब्रिटेन के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि इससे ब्रिटेन में नई नौकरियों का सृजन होगा, निवेश बढ़ेगा और कामकाजी लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे ब्रिटेन की आर्थिक नीति में एक बड़ा बदलाव बताया।

क्या है FTA?

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) दो देशों के बीच एक ऐसा समझौता होता है, जिसके तहत दोनों देश एक-दूसरे से आयात-निर्यात पर लगने वाले टैक्स या टैरिफ को कम या खत्म करते हैं। भारत और ब्रिटेन के बीच यह चर्चा पिछले तीन सालों से चल रही थी। अब इस पर सहमति बनने के बाद इसे ब्रिटिश संसद से मंजूरी मिलनी बाकी है। इस समझौते से भारत को सस्ता एक्सपोर्ट करने में मदद मिलेगी और ब्रिटेन से व्हिस्की, कार जैसी वस्तुएं सस्ते दामों में भारत आएंगी। इससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को नई ऊर्जा मिलेगी।

यह भी पढ़ें:-भारत माता की जय के नारे से गूंजा लंदन, PM Modi के स्वागत में उमड़े लोग, जानें FTA के फायदे

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।