Asit Kumarr Modi को मिल गई नई दयाबेन ?17 साल बाद TMKOC में आएगा बड़ा बदलाव

Summary :

Asit Kumarr Modi को मिली नई दयाबेन ! बता दे,  तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) भारत के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शोज़ में से एक है। 17 सालों से लगातार दर्शकों को एंटरटेन करने वाला यह शो अब भी टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। लेकिन एक किरदार जिसकी कमी आज भी फैंस को खलती है, वह है दयाबेन। दिशा वकानी (Disha Vakani) द्वारा निभाया गया दयाबेन का किरदार दर्शकों के दिलों में आज भी बसा है। 2018 में उनके शो छोड़ने के बाद से ही फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक…

Asit Kumarr Modi

Asit Kumarr Modi को मिली नई दयाबेन ! बता दे,  तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) भारत के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शोज़ में से एक है। 17 सालों से लगातार दर्शकों को एंटरटेन करने वाला यह शो अब भी टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। लेकिन एक किरदार जिसकी कमी आज भी फैंस को खलती है, वह है दयाबेन। दिशा वकानी (Disha Vakani) द्वारा निभाया गया दयाबेन का किरदार दर्शकों के दिलों में आज भी बसा है। 2018 में उनके शो छोड़ने के बाद से ही फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शो के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Kumarr Modi) और कॉमेडियन भारती सिंह साथ नजर आ रहे हैं। इससे यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या भारती सिंह नई दयाबेन बन सकती हैं।

Asit -Bharti
एक इवेंट के दौरान हुई मुलाकात

असित मोदी और भारती सिंह की मजेदार मुलाकात

असित मोदी (Asit Kumarr Modi) और भारती सिंह (Bharti Singh) की हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान मुलाकात हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भारती सिंह असित मोदी को “भाई” कहकर गले लगाती नजर आ रही हैं। दोनों ने शो का फेमस टाइटल ट्रैक भी गाया और कैमरों के सामने पोज दिए। मजेदार बात तब हुई जब असित मोदी ने भारती को दयाबेन कहकर चिढ़ाया। उन्होंने मजाक में कहा— “अगर जेठालाल पंजाबी होते तो भारती दयाबेन होती।” इस मजाकिया बातचीत के बाद फैंस के बीच यह चर्चा छिड़ गई कि क्या असित मोदी वाकई भारती सिंह को दयाबेन के रोल के लिए सोच सकते हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी राय देनी शुरू कर दी। कुछ फैंस ने भारती को दयाबेन के रोल में देखने की इच्छा जताई। एक यूजर ने लिखा— “भारती (Bharti Singh) की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है, वो दयाबेन का रोल बखूबी निभा सकती हैं।” हालांकि कई फैंस का मानना है कि दिशा वकानी के बाद कोई भी दयाबेन का किरदार उतनी ही मजबूती से नहीं निभा सकता।

Disha
इस वजह से दिशा की वापसी मुश्किल

दिशा वकानी की वापसी क्यों मुश्किल है?

दिशा वकानी (Disha Vakani) ने 2018 में मेटरनिटी लीव ली थी और तब से उन्होंने शो में वापसी नहीं की है। उन्होंने दयाबेन के रोल को इतने शानदार तरीके से निभाया कि दर्शकों ने उन्हें असल जिंदगी में भी दयाबेन कहकर पुकारना शुरू कर दिया। फिलहाल, दिशा वकानी अपना पूरा वक्त अपनी फैमिली और बच्चों को दे रही हैं। असित मोदी कई बार यह साफ कर चुके हैं कि वह नई दयाबेन की तलाश में हैं। कई नाम सामने आए लेकिन अभी तक कोई भी फाइनल नहीं हुआ।

Bharti Singh
भारती निभाएंगी दयाबेन का किरदार

क्या भारती सिंह सही चॉइस होंगी?

भारती सिंह (Bharti Singh) टीवी की सबसे मशहूर कॉमेडियन हैं। उनकी मजाकिया स्टाइल और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग उन्हें इस रोल के लिए एक मजबूत दावेदार बना सकती है। लेकिन सवाल यह है कि क्या दर्शक दिशा वकानी के बाद किसी और को दयाबेन के रूप में स्वीकार करेंगे? अगर भारती को यह रोल मिलता है तो शो में एक नया तड़का जरूर आएगा, लेकिन दिशा वकानी के फैंस का दिल जीतना उनके लिए आसान नहीं होगा।

Asit Kumarr Modi
असित मोदी की बात निकलेगी सच

असित मोदी का बयान—सिर्फ मजाक या कोई इशारा?

असित मोदी (Asit Kumarr Modi) ने मजाक में भारती को दयाबेन कहा, लेकिन इस बयान ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। क्या यह सिर्फ एक मजाक था या वाकई में असित मोदी भारती को इस रोल के लिए सोच रहे हैं? फैंस दयाबेन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। असित मोदी और भारती सिंह के इस वीडियो ने उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब देखना यह है कि क्या भारती सिंह वाकई नई दयाबेन बनेंगी या फिर दिशा वकानी की वापसी ?

Tamanna Choudhary