Russia-Ukraine जंग पर बोले PM मोदी ‘युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं’,

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को क्रेमलिन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध(Russia-Ukraine ) को लेकर भी अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं होते हैं, बातचीत के जरिए मुद्दों का समाधान करें। Russia-Ukraine जंग पर बोले PM मोदी पीएम मोदी ने कहा कि हमारी भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए शांति अत्यधिक सर्वाधिक है। लेकिन, मैं ये भी जानता हूं कि युद्ध के मैदान में समाधान(Russia-Ukraine) संभव नहीं होते हैं। बम, बंदूक और गोलियों के बीच समाधान…

Russia-Ukraine

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को क्रेमलिन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध(Russia-Ukraine ) को लेकर भी अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं होते हैं, बातचीत के जरिए मुद्दों का समाधान करें।

Russia-Ukraine जंग पर बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए शांति अत्यधिक सर्वाधिक है। लेकिन, मैं ये भी जानता हूं कि युद्ध के मैदान में समाधान(Russia-Ukraine) संभव नहीं होते हैं। बम, बंदूक और गोलियों के बीच समाधान और शांति वार्ता सफल नहीं होती है। और, हमें वार्ता के माध्यम से ही शांति के रास्ते अपनाने होते हैं। शांति बहाली के लिए भारत हर संभव सहयोग करने को तैयार है। मैं आपको और विश्व समुदाय को आश्वस्त करता हूं कि भारत शांति के पक्ष में है।

PM Modi in Russia: Ukraine sovereignty must be respected, US urges as  Narendra Modi as he meets Vladimir Putin in Russia - India Today

PM Modi ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम पिछले 20-25 सालों से चल रहा है, 22 बार हम मिल चुके हैं। लेकिन, ये ऐसी मीटिंग है कि पूरे विश्व का ध्यान मेरी इस यात्रा पर केंद्रित हुआ है और पूरा विश्व मेरी इस यात्रा से भांति-भांति मीनिंग निकाल रहा है। कल शाम हमने करीब 4-5 घंटे तक अनेक विषयों पर बातचीत की। मुझे खुशी है यूक्रेन के विषय में हम दोनों अपने-अपने खुले मन और विस्तार से चर्चा कर पाए।

After PM Modi's 'direct' intervention, Russia 'broadly' agrees to discharge  Indians fighting on Ukraine battle front - Defence News | The Financial  Express

इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन के सामने आतंकवाद का मुद्दा(Russia-Ukraine) उठाते हुए कहा, “पिछले 40-50 साल से भारत आतंकवाद को झेल रहा है। आतंकवाद कितना भयानक और घिनौना होता है, वह हम पिछले 40 वर्षों से सामना कर रहे हैं। ऐसे में जब मॉस्को में आतंकवादी घटनाएं हुईं, जब दागिस्तान में आतंकवादी घटनाएं हुईं, उसका दर्द कितना गहरा होगा, इसकी मैं कल्पना कर सकता हूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar