Bihar Flood : बिहार में बाढ़ को लेकर रेलवे सतर्क, ‘वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम’ से की जा रही निगरानी

Summary :

Bihar Flood : बिहार में प्रमुख नदियां उफान पर हैं। संभावित बाढ़ को देखते हुए रेलवे भी सतर्क है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न रेलवे पुलों पर नदियों के जलस्तर की ‘वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम’ से निगरानी की जा रही है। Highlights . Bihar Flood : बिहार में बाढ़ को लेकर रेलवे सतर्क . ‘वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम’ से की जा रही निगरानी Bihar Flood : बिहार में बाढ़ को लेकर रेलवे सतर्क बिहार में प्रमुख नदियां उफान पर हैं। संभावित बाढ़ को देखते हुए रेलवे भी सतर्क है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न रेलवे पुलों पर नदियों के जलस्तर…

Bihar Flood

Bihar Flood : बिहार में प्रमुख नदियां उफान पर हैं। संभावित बाढ़ को देखते हुए रेलवे भी सतर्क है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न रेलवे पुलों पर नदियों के जलस्तर की ‘वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम’ से निगरानी की जा रही है।

Highlights
. Bihar Flood : बिहार में बाढ़ को लेकर रेलवे सतर्क
. ‘वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम’ से की जा रही निगरानी

Bihar Flood : बिहार में बाढ़ को लेकर रेलवे सतर्क

बिहार में प्रमुख नदियां उफान पर हैं। संभावित बाढ़ को देखते हुए रेलवे भी सतर्क है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न रेलवे पुलों पर नदियों के जलस्तर की ‘वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम’ से निगरानी की जा रही है। बताया जाता है कि विभिन्न मंडलों के पुलों(Bihar Flood ) पर लगाए गए इस सिस्टम से एसएमएस के जरिए अधिकारियों को जानकारियां मिलती है। नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न खंडों पर स्थित कुल 57 महत्वपूर्ण रेल पुलों पर ‘वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम’ लगाए गए हैं।

Bihar Flood News: Year New but Pain Old floods Made Bihar People Helpless  Again | Bihar Flood News: साल नया लेकिन दर्द पुराना, बाढ़ ने किया बिहार को  फिर बेबस, हजारों लोग

‘वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम’ से की जा रही निगरानी

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि बरसात के इस मौसम में महत्वपूर्ण पुलों(Bihar Flood ) पर नदियों के जलस्तर की निगरानी के लिए समस्तीपुर मंडल के गंगा, कोसी, बूढ़ी गंडक, बागमती, करेह, कमला, कुशहा, सोनपुर मंडल के गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक और दानापुर मंडल के गंगा, किउल, सोन, पुनपुन, कर्मनाशा, सकरी नदियों पर सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के सोन एवं कर्मनाशा नदियों तथा धनबाद मंडल के दामोदर, कोयल, रिहंद नदियों एवं तिलैया डैम पर बने रेल पुलों पर ‘वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम’ लगाए गए हैं।

Bihar flood News नेपाल से आया पानी नदियों को कर रहा बेकाबू

उन्होंने बताया कि इस सिस्टम से जलस्तर की जानकारी ऑटोमेटेड एसएमएस के माध्यम से संबंधित अधिकारी को प्राप्त होती है। आधुनिक ‘वाटर लेवल मॉनिटरिंग सिस्टम’ के लग जाने से नदियों पर बने रेल पुलों पर वाटर लेवल की सूचना आसानी से अधिकारियों को मिल जाती है। इस सिस्टम में सोलर पैनल से जुड़ा सेंसर होता है, जिसमें चिप भी लगी होती है। यह सेंसर ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ा होता है। प्रतिदिन नियमित अंतराल पर नदियों के जलस्तर की जानकारी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिल जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar